किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर केएल राहुल ने टीम मेंटर वीरेंद्र सहवाग की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमें खुलकर खेलने की आजादी दी, जिस वजह से हमें अपना खेल सुधारने में मदद मिली। रविचंद्रन अश्विन के नेतृत्व वाली पंजाब ने आईपीएल सत्र की धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन फिर वह जीत की राह से डगमगा गई और प्लेऑफ में जगह भी नहीं बना सकी।