भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। राहुल पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। राहुल ने नाबाद शतकीय पारी खेली जिससे भारत कीवी टीम के सामने 285 रनों का लक्ष्य रखने में सफल रहा। राहुल का बल्ला पिछले कुछ दिनों से जमकर चल रहा है और राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भी उन्होंने अपना दम दिखाया।
विज्ञापन
2 of 5
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
भारत की पारी
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। केएल राहुल ने 92 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 284 रन बनाए। भारत के लिए राहुल के अलावा शुभमन गिल ने 56 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। भारत के लिए राहुल और गिल के अलावा रवींद्र जडेजा ने 27, रोहित शर्मा ने 24, विराट कोहली ने 23, नीतीश कुमार रेड्डी ने 20, श्रेयस अय्यर ने आठ और हर्षित राणा ने दो रन बनाए। मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टन क्लार्क ने तीन विकेट झटके, जबकि काइल जैमिसन, जकारी फोक्स, जेडन लोनोक्स और माइकल ब्रेसवेल को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
वनडे करियर का आठवां शतक लगाया
राहुल ने ऐसे समय मोर्चा संभाला जब भारतीय पारी लड़खड़ा गई थी। राहुल ने पहले रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 73 रनों की साझेदारी की और फिर अपनी रन गति को तेज किया। राहुल ने इस दौरान 87 गेंदों पर अपने वनडे करियर का आठवां शतक लगाया। राहुल का न्यूजीलैंड के खिलाफ यह दूसरा शतक है। वहीं पांचवें या इससे निचले स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने तीसरी बार शतक लगाया। इसके अलावा विकेटकीपर के तौर पर भी उनका तीसरा शतक है।
4 of 5
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
पिछली चार में से तीन पारियों में नाबाद लौटे राहुल
राहुल पिछली चार वनडे पारियों में से तीन बार नाबाद लौटे हैं। उनकी पिछली चार वनडे पारियों की बात करें तो उन्होंने 60, 66*, 29* और 112* रन बनाए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ राहुल के रिकॉर्ड की बात करें तो 10 पारियों में उन्होंने 93.8 के औसत और 111.13 के स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए हैं। कीवियों के खिलाफ राहुल ने वनडे में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है।
2025 से 41-50 ओवरों के बीच बनाए हैं सर्वाधिक रन
राहुल ने 2025 से वनडे में 41-50 ओवरों के बीच सर्वाधिक रन बनाए हैं। पूर्णकालिक टीमों में राहुल इस दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। राहुल ने इन ओवरों के बीच 2025 से 283 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.09 का रहा है। दूसरे स्थान पर ग्लेन फिलिप्स हैं जिन्होंने 41-50 ओवरों के बीच 244 रन बनाए हैं।