केएल राहुल
- फोटो : BCCI
3211 दिन बाद भारतीय जमीन पर राहुल ने जड़ा टेस्ट शतक
32 वर्षीय राहुल ने घरेलू जमीन पर 3211 दिनों बाद टेस्ट लगाया। इससे पहले उन्होंने भारतीय जमीन पर टेस्ट में दिसंबर 2016 में शतक लगाया था। भारत में टेस्ट शतक लगाने के अपना सूखा समाप्त करने के बाद राहुल ने हेल्मेट उतारा और ड्रेसिंग रूम की तरफ बल्ला लहराया। इसके बाद उन्होंने अपनी दो अंगुलियां मुंह के अंदर डाली। ऐसा लग रहा था कि राहुल अपनी बेटी इवाराह को कुछ संदेश दे रहे हैं। राहुल के शतक लगाने से मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी खुशी जताई और अन्य सहायक स्टाफ के साथ उनका हौसला बढ़ाया।