आईपीएल सीजन-11 के 40वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रन से मात दी। यह मैच बेशक राजस्थान रॉयल्स की झोली में चला गया हो, लेकिन इस मुकाबले के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल की चमक पहले से भी ज्यादा बढ़ी गई। इस मैच में राहुल ने नाबाद 95 रन की पारी खेलकर आईपीएल में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।