फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs SRH Highlights: हैरी ब्रूक के शतक की बदौलत जीता हैदराबाद, नीतीश राणा-रिंकू सिंह नहीं दिखा पाए चमत्कार

Fri, 14 Apr 2023 11:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स ने 20 ओवर में 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन बनाकर ही सकी।
विज्ञापन
1 of 7
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल के 16वें सीजन में खराब शुरुआत के बाद लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। उसने पंजाब किंग्स के बाद अब कोलकाता नाइटराइडर्स को हरा दिया। हैदराबाद और कोलकाता की टीम शुक्रवार (14 अप्रैल) को ईडन गार्डन्स में आमने-सामने हुईं। मेजबान टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। एडेन मार्करम की कप्तानी में हैदराबाद ने 23 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

2 of 7
मार्को यानसेन, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स ने 20 ओवर में 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन बनाकर ही सकी।
विज्ञापन

3 of 7
रिंकू सिंह इस बार कमाल नहीं कर सके - फोटो : IPL/BCCI
आखिरी ओवर में इस बार नहीं हुआ चमत्कार
कोलकाता को आखिरी ओवर में 32 रन की आवश्यकता थी। रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर थे। रिंकू ने गुजरात के खिलाफ 29 रन आखिरी ओवर में चेज कर लिए थे, लेकिन इस बार चमत्कार नहीं हुआ। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव आउट हो गए। उसके बाद सिर्फ आठ रन ही बने। रिंकू ने एक छक्का लगाया, लेकिन वह काफी नहीं था।

4 of 7
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
ब्रूक ने लगाया आईपीएल के 16वें सीजन का पहला शतक
सनराइजर्स के हैरी ब्रूक ने 56 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। यह आईपीएल के 16वें सीजन का पहला शतक है। कप्तान एडेन मार्करम ने 26 गेंद पर 50 रनों की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 17 गेंद पर 32 और हेनरिच क्लासेन ने छह गेंद पर नाबाद 16 रन बनाए। मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी नौ-नौ रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

5 of 7
बल्लेबाजी के दौरान नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
रिंकू और नीतीश ने लगाया अर्धशतक, लेकिन जीत नहीं सके
रिंकू सिंह 31 गेंद पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान नीतीश राणा ने 41 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। एन जगदीशन ने 21 गेंद पर 36 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने 12 और वेंकटेश अय्यर ने 10 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

6 of 7
विकेट लेने के बाद आंद्रे रसेल - फोटो : IPL/BCCI
बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके आंद्रे रसेल
आंद्रे रसेल तीन और उमेश यादव नाबाद एक रन ही बना सके। रसेल ने गेंदबाजी में तीन विकेट तो लिए, लेकिन बल्लेबाजी में वह फेल रहे। गेंदबाजी के दौरान वह चोटिल हो गए थे। उन्हें मैदान से बाहर भी जाना पड़ा था। हालांकि, वह किसी तरह बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन कमाल नहीं कर सके। रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन खाता नहीं खोल सके। सनराइजर्स के लिए मार्को यानसेन और मयंक मार्कंडे दो-दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
सातवें स्थान पर पहुंची सनराइजर्स की टीम
इस जीत के साथ ही सनराइर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। उसके चार मैच में दो जीत के बाद चार अंक हो गए हैं। हैदराबाद को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बावजूद कोलकाता की टीम अंक तालिका में शीर्ष चार में बनी हुई है। वह चार मैचों में दो जीत और दो हार के बाद चौथे स्थान पर है। उसके चार अंक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें