आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात देकर मैच अपने नाम किया। इस हार के साथ सनराइजर्स का सफर खत्म हो गया, तो वहीं कोलाकाता को फाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा क्वालिफायर खेलना है।
Trending Videos
विज्ञापन
केकेआर के खिलाड़ी का बड़ा बयान, रात को दो बजे यह काम नहीं किया जा सकता
2 of 5
नाथन कूल्टर नाइल
- फोटो : IB
हालांकि, इस मैच के 'मैन ऑफ द मैच' और केके तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने आईपीएल के नियमों पर एक बार फिर गौर करने की बात की है। बारिश से प्रभावित इस मैच का नतीजा रात को करीब डेढ़ बजे आया था।
विज्ञापन
केकेआर के खिलाड़ी का बड़ा बयान, रात को दो बजे यह काम नहीं किया जा सकता
3 of 5
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL
एक समय पर तो बारिश ने केकेआर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था, मगर अंत में डकवर्थ लुईस नियम अनुसार उनके सामने संशोधित टारगेट रखा गया। इस लक्ष्य को हासिल कर कोलकाता की टीम क्वालिफायर 2 में जगह बनाने में कामयाब रही।
केकेआर के खिलाड़ी का बड़ा बयान, रात को दो बजे यह काम नहीं किया जा सकता
4 of 5
नाथन कूल्टर नाइल
- फोटो : Cricket 360
कूल्टर नाइल के कहा, "रात 12.40 तक आखिरी निरीक्षण के समय कोई भी नर्वस नहीं था। उस वक्त ऐसा लग रहा था कि मैं खेलना नहीं चाहता। काफी देर हो चुकी थी और नियमों पर एक बार गौर किया जाना चाहिए। रात के 2 बजने वाले थे और आप रात 2 बजे तो क्रिकेट नहीं खेल सकते।"
केकेआर के खिलाड़ी का बड़ा बयान, रात को दो बजे यह काम नहीं किया जा सकता
5 of 5
नाथन कूल्टर नाइल
- फोटो : Cricket Country
कूल्टर नाइल ने कहा कि वो परेशान नहीं थे, क्योंकि उस वक्त उनकी बल्लेबाजी आने का आसार काफी कम थे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने एलिमिनेटर मुकाबले में 19वें ओवर में मात्र 3 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किए।