आईपीएल 2026 से पहले KKR एक बार फिर से खुद को रीबिल्ड करने के रास्ते पर है। जहां एक ओर कोर ग्रुप को बरकरार रखा जा रहा है, वहीं गैर-प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर करने से टीम को नए सिरे से ऊर्जा मिलेगी। आंद्रे रसेल का भविष्य भले ही चर्चा में हो, लेकिन उनकी गेंदबाजी अभी भी प्रभावी बनी हुई है।
आईपीएल 2026 की रिटेंशन डेडलाइन (15 नवंबर) नजदीक आते ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने स्क्वॉड में बड़े बदलाव की तैयारी में है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या टीम अपने लंबे समय से जुड़े स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को रिलीज कर सकती है? इसके अलावा 23.75 करोड़ के वेंकटेश अय्यर पर भी तलवार लटक रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
आंद्रे रसेल (फाइल)
- फोटो : एएनआई
फिंच ने रसेल का किया समर्थन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच ने केकेआर की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में फिंच ने कहा, 'यह थोड़ा विवादित निर्णय होगा। लेकिन सच्चाई यह है कि केकेआर कभी रसेल को रिलीज नहीं करेगी। वे उन्हें तब तक रखेंगे जब तक वह खेलना चाहेंगे।'
रसेल 2014 से केकेआर के साथ जुड़े हुए हैं और उसी सीजन में टीम को आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, आईपीएल 2025 उनके लिए बेहद खराब रहा, जहां उन्होंने 13 मैचों में सिर्फ 167 रन बनाए और उनका औसत 18.55 रहा। अब तो रसेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी ले चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 8
अभिषेक नायर
- फोटो : IPL/BCCI
कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, अभिषेक नायर बने कोच
आईपीएल के निराशाजनक सीजन के बाद केकेआर ने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए हैं। टीम ने तीन सीजन तक हेड कोच रहे चंद्रकांत पंडित को हटाकर अभिषेक नायर को नया कोच नियुक्त किया है। केकेआर ने आईपीएल 2024 में पंडित की कोचिंग में खिताब जीता था, लेकिन 2025 में टीम आठवें स्थान पर रही। इसके बाद प्रबंधन ने नया नेतृत्व लाने का फैसला किया। अभिषेक नायर पहले गौतम गंभीर के साथ टीम में मेंटर के रूप में जुड़े थे और अब दोबारा कोच बनकर लौटे हैं।
4 of 8
वेंकटेश अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2026 की तैयारी: किन खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज?
केकेआर ने आईपीएल 2025 में कई महंगे खिलाड़ी खरीदे थे, लेकिन उनमें से अधिकांश उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। वेंकटेश अय्यर, जिन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, अब रिलीज लिस्ट में सबसे ऊपर माने जा रहे हैं। टीम उन्हें मिनी ऑक्शन में कम कीमत पर दोबारा खरीदने की रणनीति बना सकती है। इसी तरह, रहमानुल्ला गुरबाज, मोईन अली, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, मयंक मार्कंडे, एनरिच नॉर्त्जे, उमरान मलिक और चेतन सकारिया जैसे खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : IPL/BCCI
केकेआर की योजना: कोर ग्रुप को बनाए रखना
टीम मैनेजमेंट का फोकस अपने कोर ग्रुप को बनाए रखने पर है। अजिंक्य रहाणे, जो अब टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, के साथ केकेआर आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे भरोसेमंद चेहरों को बरकरार रखना चाहेगी। क्विंटन डिकॉक, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के दौरान शानदार प्रदर्शन किया, को एक और मौका दिया जा सकता है ताकि टीम को टॉप ऑर्डर में स्थिरता मिल सके।
रसेल का भविष्य: क्या KKR कर पाएगी कठिन फैसला?
हालांकि रसेल का फॉर्म पिछले कुछ सीजन में गिरा है, लेकिन उनके अनुभव और ब्रांड वैल्यू को देखते हुए केकेआर शायद ही उन्हें रिलीज करे। टीम में अब भी उनका कद बहुत बड़ा है, और कैरिबियाई प्रीमियर लीग सहित अन्य टी20 लीगों में वह केकेआर परिवार का अहम हिस्सा बने हुए हैं। फिंच का मानना है कि रसेल के पास अब भी मैच बदलने की क्षमता है, और उनके जैसा ऑलराउंडर रिप्लेस करना आसान नहीं होगा।
केकेआर की बड़ी चुनौती, फॉर्म और फंड्स दोनों
आईपीएल 2025 में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या थी असंतुलित टीम कॉम्बिनेशन और फॉर्म की कमी। टीम को अब मिनी ऑक्शन में फंड्स जुटाने होंगे ताकि बेंच स्ट्रेंथ और पेस अटैक को मजबूत किया जा सके। अगर टीम कुछ हाई-प्राइस खिलाड़ियों को रिलीज करती है, तो नए सत्र में संतुलित संयोजन के साथ उतर सकती है।