फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच छक्के जड़ने वाले रसेल नहीं, मैच के बाद कार्तिक ने इस खिलाड़ी को माना जीत का असली हीरो

Thu, 24 May 2018 09:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kkr
कोलकाता नाइटराइडर्स ने बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 25 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 4 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। इस मैच में रसेल ने 25 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्को की मदद से 49 रन की नाबाद पारी खेली। मगर कप्तान कार्तिक ने जीत का हीरो किसी और को माना, जानिए कौनः
विज्ञापन

2 of 5
dinesh karthik - फोटो : File
मैच जीतने के बाद कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा, 'हम पर शुरुआत से ही कुछ बेहतर करने का दबाव था, इसलिए वापसी करना जरूरी था। जीत का पूरा श्रेय शुभमन गिल (28) को जाता है, जिसने दबाव लेते हुए बल्लेबाजी की। उसने बहुत शानदार शॉट खेले। इससे मेरे ऊपर से दबाव हटा और फिर आंद्रे रसेल (49*) ने बेहतरीन पारी खेली। इस तरह के खेल में स्कोर कोई मायने नहीं रखता। इसमें आपको भरोसा जताना पड़ता है। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और सही क्षेत्र में गेंदबाजी की। इस स्टेज में हर गेम महत्वपूर्ण होता है। अगले गेम में, दो अच्छी टीमों के बीच मुकाबला होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
rahane
वहीं, केकेआर से मिली हार को बाद रहाणे ने कहा, 'यह हार मेरे लिए बेहद निराशाजनक रही। हमने एक अच्छी शुरुआत की थी। खासकर रसेल का कैच छूटना मंहगा पड़ा। लेकिन आफ किसी भी स्कोर का पीछा करने उतरते हो तो आप उसे जीतने की कोशिश करते हैं। मगर केकेआर के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। मैं और राहुल ने टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन केकेआर की तरफ से क्रेडिट कुलदीप और स्पिनर्स को जाता है।'

4 of 5
ajinkya rahane
रहाणे ने आगे कहा, 'जब हम और संजू बल्लेबाजी कर रहे थे तब हमलोग सकारात्मक करने की कोशिश कर रहे थे। मैं उनसे कहा था कि डीप में बल्लेबाजी करने के लिए लेकिन वह आउट हो गए। मगर उन्होंने अच्छा किया। 5 ओवर में मेरे पास 8 विकेट शेष था। हमलोगों को अच्छा करना चाहिए था। इस पूरे सीजन में हमारे पास अच्छे गेंदबाज थे और वह शुरू से ही अच्छे करते आ रहे हैं। मगर हमलोगों को बल्लेबाजी के लिहाज से अगले सीजन में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kkr
बता दें कि इस जीत के साथ ही आईपीएल में दो बार की चैंपियन रह चुकी कोलकाता नाइटराइडर्स का मनोबल काफी बढ़ा है और अब दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को केकेआर का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वहीं, केकेआर के हाथों मिली इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का सफर आईपीएल सीजन-11 से खत्म हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें