फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR की जीत के '5 हीरो', RCB को अपने होमग्राउंड पर चटाई धूल

Mon, 09 Apr 2018 01:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुनील नरेन` - फोटो : ipl
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2018 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर रविवार को केकेआर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 7 गेंदें शेष रहते चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 18।5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चलिए गौर करते हैं कि मेजबान टीम की जीत के '5 हीरो' कौन रहे और क्यों!
विज्ञापन

2 of 6
आंद्रे रसेल
 5) आंद्रे रसेल- ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने क्रीज पर आते ही जल्दी-जल्दी दो चौके और एक छक्का जमा दिया। उन्होंने 11 गेंदों में 15 रन ही बनाए, लेकिन रसेल की पारी केकेआर के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई। रसेल ने दमदार शॉट लगाकर रन और गेंद का अंतर कम कर दिया और केकेआर की जीत सुनिश्चित की। वैसे रसेल ने मैच में शानदार फील्डिंग भी की और विनय कुमार की गेंद पर क्रिस वोक्स का दर्शनीय कैच लपका।
विज्ञापन

3 of 6
विनय कुमार
4) आर विनय कुमार- विनय कुमार गेंदबाजी के समय थोड़े महंगे साबित हुए। उन्होंने दो ओवर में 30 रन लुटाए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने पारी के अंतिम ओवर में दो विकेट भी झटके। विनय कुमार ने मंदीप सिंह (37) व क्रिस वोक्स (5) के विकेट झटके। इसके बाद विनय ने बल्लेबाजी में अपना जौहर दिखाया और टीम के लिए मैच विजयी चौका जमाया। उन्होंने तीन गेंदों में एक चौके की मदद से नाबाद 6 रन बनाए।

4 of 6
दिनेश कार्तिक - फोटो : ipl
3) दिनेश कार्तिक- कार्तिक ने कप्तानी पारी खेली और टीम की टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत कराई। कार्तिक ने संयम बरतते हुए 29 गेंदों में चार चौको की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। उन्होंने नितीश राणा और आंद्रे रसेल के साथ उपयोगी साझेदारियां भी की। यही वजह रही कि कार्तिक की पारी केकेआर के लिए अहम साबित हुई।
विज्ञापन

5 of 6
नितीश राणा - फोटो : ipl
2) नितीश राणा- युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। उनके पास लोगों को सुनाने के लिए एक बेहद रोचक कहानी हो चुकी है। वह सभी को बता सकते हैं कि दो गेंदों में उन्होंने विश्व के दो सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों एबी डीविलियर्स (44) और विराट कोहली (31) को शिकार बनाया। यही नहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में दो चौको व इतने ही छक्को की मदद से 35 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुनील नरेन - फोटो : ipl
1) सुनील नरेन- लगता है कि नरेन को आरसीबी के गेंदबाज काफी पसंद हैं। उन्होंने पिछले साल आरसीबी के खिलाफ ही आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जमाकर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे रविवार को केएल राहुल ने तोड़ा। बहरहाल, नरेन ने उम्दा प्रदर्शन किया और चार ओवर के अपने कोटे में 30 रन देकर एक विकेट लिया। ऑफ स्पिनर ने आरसीबी के प्रमुख बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद बल्लेबाजी में नरेन ने सिर्फ 17 गेंदों में 4 चौको और 5 छक्को की मदद से 50 रन बनाए। केकेआर की जीत के असली हीरो नरेन ही साबित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें