युवराज सिंह और सुरेश रैना
वैसे युवराज का पिछले साल आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने 12 मैचों में 28 की औसत से 252 रन बनाए थे। युवी ने आईपीएल में कुल 120 मैच खेले, जिसमें 25.61 की औसत और करीब 132 की स्ट्राइक रेट से 2,587 रन बनाए हैं। वह पंजाब के लिए अच्छे खिलाड़ी भी साबित हो सकते हैं, जो अपने अनुभव बांटकर युवाओं से बेहतरीन प्रदर्शन करा सकते हैं।