फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी हो सकती है पंजाब की प्लेइंग XI, इन 11 शेरों के बूते कोलकाता जीतने उतरेंगे अश्विन!

Wed, 27 Mar 2019 04:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इंडियन टी-20 लीग के छठे मैच में आज कोलकाता और पंजाब आमने-सामने होंगे तो दोनों टीमों का इरादा जीत की लय बरकरार रखना होगा। ईडन गार्डंस में खेले जाने वाले इस मैच से पहले पंजाब और कोलकाता अपना पहला-पहला मुकाबला जीत चुकी है। 

पिछले आंकड़ों को देखें तो कोलकाता और पंजाब के बीच 23 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से कोलकाता 15 अपने नाम करने में सफल रही। ईडन गार्डंस पर खेले गए मैच की बात करें तो कुल 10 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से कोलकाता ने 7 तो पंजाब ने 3 जीते।

ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं आज पंजाब की संभावित प्लेइंग XI पर..
विज्ञापन

2 of 4
गेल-राहुल
सलामी बल्लेबाजी

पंजाब के लिए एक बार फिर क्रिस गेल और केएल राहुल सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभालेंगे। पिछले मैच में क्रिस गेल ने अपने अंदाज के विपरित धीमी शुरुआत की थी, लेकिन एक बार सेट होने के बाद वे हर गेंदबाज कहर बनकर टूटे। कुछ ऐसी ही पारी की उम्मीद एक बार फिर अश्विन उनसे कर रहे होंगे, लेकिन केएल राहुल का खराब फॉर्म एकबार फिर पंजाब के लिए चिंता का सबब साबित हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
मयंक अगरवाल - फोटो : file photo
मध्यक्रम

पंजाब को गेल के अलावा पिछले मैच में 29 गेंदों पर नाबाद 46 रन की पारी खेलने वाले सरफराज खान से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टीम चाहेगी कि पिछले मैच में अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो गए मयंक अग्रवाल का बल्ला भी इस अहम मुकाबले में चले। पिछले मैच में हालांकि निकोलस पूरन को ज्यादा मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन उनकी क्षमता पर किसी को कोई संदेह नहीं। 
विज्ञापन

4 of 4
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : File photo

तेज गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी कंधों पर होगी। सैम करन गेंदबाजी के साथ-साथ लंबे-लंबे शॉट लगाने में भी माहिर हैं। पिछले मैच में शानदार बॉलिंग करने वाले अंकित राजपूत ईडेन गार्डंस की पिच से मदद लेना चाहेंगे। स्पिन गेंदबाजी की कमान कप्तान रविचंद्रन अश्विन और मुजीब उर रहमान के हाथों में होगी। 


किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, रविचंद्रन अश्विन, मुजीब उर रहमान, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, अंकित राजपूत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें