फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलील अहमद का डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन, दिखाया अपनी घातक गेंदबाजी का जलवा

Wed, 19 Sep 2018 05:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खलील अहमद
एशिया कप के चौथे मुकाबले में मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ वन-डे मैच में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
खलील अहमद
दरअसल, खलील अहमद ने मंगलवार को खेले गए एशिया कप के चौथे मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ 3 विकेट लेकर अपनी शानदार गेंदबाजी का सबूत पेश किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
Khaleel Ahmed
अहमद ने टीम इंडिया को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। हांगकांग के सलामी बल्लेबाज निजाकत खान (92) को उन्होंने एलबीडब्ल्यू आउट किया। खान ने 115 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 92 रन की शानदार पारी खेली। अहमद ने उन्हें 36वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। इसके अलावा उन्होंने एहसान खान (22) और क्रिस्टोफर कार्टर (3) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

4 of 5
Khaleel Ahmed
बता दें कि राजस्थान के टोंक के रहने वाले 20 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद टीम इंडिया की तरफ से वन-डे में डेब्यू करने वाले 222वें वन-डे खिलाड़ी बने। का मौका दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खलील अहमद
गौरतलब है कि खलील ने अब तक 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 28 विकेट लिए हैं। राहुल द्रविड़ 2016 अंडर-19 विश्व कप से ही उन पर निगाह रखे हुए थे। वह हाल में भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें