एशिया कप के चौथे मुकाबले में मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ वन-डे मैच में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
2 of 5
खलील अहमद
दरअसल, खलील अहमद ने मंगलवार को खेले गए एशिया कप के चौथे मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ 3 विकेट लेकर अपनी शानदार गेंदबाजी का सबूत पेश किया।
विज्ञापन
3 of 5
Khaleel Ahmed
अहमद ने टीम इंडिया को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। हांगकांग के सलामी बल्लेबाज निजाकत खान (92) को उन्होंने एलबीडब्ल्यू आउट किया। खान ने 115 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 92 रन की शानदार पारी खेली। अहमद ने उन्हें 36वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। इसके अलावा उन्होंने एहसान खान (22) और क्रिस्टोफर कार्टर (3) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
4 of 5
Khaleel Ahmed
बता दें कि राजस्थान के टोंक के रहने वाले 20 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद टीम इंडिया की तरफ से वन-डे में डेब्यू करने वाले 222वें वन-डे खिलाड़ी बने। का मौका दिया है।
गौरतलब है कि खलील ने अब तक 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 28 विकेट लिए हैं। राहुल द्रविड़ 2016 अंडर-19 विश्व कप से ही उन पर निगाह रखे हुए थे। वह हाल में भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी गए थे।