फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के 222वें वन-डे खिलाड़ी बने खलील अहमद, जानिए इस युवा गेंदबाज के बारे में सबकुछ

Tue, 18 Sep 2018 05:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Khaleel Ahmed
एशिया कप 2018 के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने हांगकांग के खिलाफ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को डेब्यू करने का मौका दिया है। राजस्थान के टोंक के रहने वाले 20 वर्षीय यह गेंदबाज टीम इंडिया के 222वें वन-डे खिलाड़ी बने।
विज्ञापन

2 of 5
Khaleel Ahmed
15 सितंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। उनके बदले रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। टीम में एकमात्र नया चेहरा खलील अहमद हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन हैं खलील अहमद, जिन्हें कई खिलाड़ियों के ऊपर तरजीह देते हुए टीम में जगह मिली।
विज्ञापन

3 of 5
Khaleel Ahmed
बता दें कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद राजस्थान से आते हैं। राजस्थान के टोंक के रहने वाले 20 वर्षीय खलील ने अब तक 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 28 विकेट लिए हैं। राहुल द्रविड़ 2016 अंडर-19 विश्व कप से ही उन पर निगाह रखे हुए थे। वह हाल में भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी गए थे।

4 of 5
खलील अहमद
राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले खलील अहमद के पिता को क्रिकेट से इस कदर नफरत थी कि खलील ने कई सालों तक गुपचुप तरीके से तेज गेंदबाजी की बारीकियां सीखीं। खलील के पिता कंपाउंडर हैं और अब उनके बेटा भारतीय टीम में शामिल होकर पिता के सभी सपनों को पूरा करेगा जिसके वे सख्त खिलाफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Khaleel Ahmed
चयनकर्ता विश्व कप से पहले तेज गेंदबाजी में विविधता चाहते हैं और जयदेव उनादकट और बरिंदर सरां के अनुकूल परिणाम नहीं देने के कारण अब खलील को आजमाने का फैसला किया। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी (17 विकेट) और विजय हजारे ट्रॉफी (10) में शानदार प्रदर्शन करने के साथ-साथ इस साल घरेलू सीजन में राजस्थान को कूच बिहार ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंचाना भी खलील के पक्ष में गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें