मिसबाह उल हक
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान पिछले पांच सप्ताह से इस माहौल के अनुकूल खुद को ढालने की कोशिश में जुटा है। कोच मिसबाह-उल-हक ने स्वीकार किया कि तरोताजा बने रहना ही सफलता की कुंजी होगा। उन्होंने कहा, ‘हर कोई फिट है और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन टेस्ट क्रिकेट अलग है। मैदान पर आने के बाद कई बार दबाव बन जाता है लेकिन हम मानसिक रूप से तरोताजा रहने की कोशिश करेंगे। पूरी सीरीज में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहेंगे।’