इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपनी ही टीम को सावधान रहने के लिए कहा है। पीटरसन ने अपनी टीम को भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली से बचकर रहने की सलाह दी है। कोहली इस वक्त क्रिकेट के सभी प्रारूपों में बेहतरीन फॉर्म में हैं और अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
पीटरसन ने दी इंग्लैंड को दी इस खिलाड़ी से बचकर रहने की नसीहत
2 of 3
विराट कोहली
- फोटो : getty
विश्व के तीन शीर्ष बल्लेबाजों में शुमार कोहली की तुलना अक्सर इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जो रूट के साथ की जाती रही है लेकिन पीटरसन का मानना है कि यह सही नहीं है। एक खेल पत्रिका को दिए बयान में पीटरसन ने कहा, कोहली अपने सर्वश्रेष्ठ फार्म में हैं। रूट के स्कोर अच्छे हैं लेकिन कोहली की तुलना उनके साथ करना सही नहीं होगा। कोहली का बल्लेबाजी अंदाज आक्रामक है और जिस प्रकार वे अपनी टीम के लिए बड़े स्कोर बनाते हैं वह अद्वितीय है।
पीटरसन ने दी इंग्लैंड को दी इस खिलाड़ी से बचकर रहने की नसीहत
3 of 3
जोए रूट
- फोटो : Re
कोहली से सावधान रहने के अलावा पीटरसन ने कहा कि इंग्लैंड के युवा बल्लेबाजों को भारत के स्पिन गेंदबाजों रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अमित मिश्रा के खिलाफ सचेत रहना होगा।पीटरसन ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आर अश्विन से सावधान रहना होगा। इस समय भारत टेस्ट क्रिकेट प्रारूप में अच्छी फार्म में है। हाल ही में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी, वहीं इंग्लैंड को बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा और सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई।