फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव महाराज ने 8 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान, श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने

Sat, 21 Jul 2018 01:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केशव महाराज
दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे व आखिरी मैच के पहले दिन पहली पारी में उन्होंने 8 विकेट लेकर बेहद खास उपलब्धि हासिल कर ली है। महाराज का यह प्रदर्शन श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ किया गया अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन

2 of 5
केशव महाराज
इसके साथ ही महाराज किसी टेस्ट की पहली पारी में 8 या इससे अधिक विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के 7वें गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, श्रीलंका में ऐसा करने वाले वह पहले गेंदबाज बन गए। इस दौरान उन्होंने 116 रन लुटाए।
 
विज्ञापन

3 of 5
केशव महाराज
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में स्टंप्स तक 9 विकेट पर 277 रन बना लिए थे। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही श्रीलंकाई टीम को ओपनरों ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन उसके बाद केशव महाराज के फिरकी में श्रीलंकाई बल्लेबाज फंसते चले गए।

4 of 5
जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड करने के बाद विकेट का जश्न मनाते हुए केशव महाराज - फोटो : twitter
बता दें कि श्रीलंका में किसी मेहमान टीम के गेंदबाज द्वारा किया गया ये शानदार प्रदर्शन हैं। इससे पहले पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने साल 2015 में गॉल टेस्ट में 76 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केशव महाराज
बता दें कि महाराज से पहले श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन और रंगना हेराथ ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। मुरलीधरन ने यह उपलब्धि तीन बार हासिल की है। मालूम हो कि गॉल टेस्ट में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 278 रन से पराजित किया था। इस दौरान दिलरुवान परेरा ने पहले टेस्ट में कुल 10 विकेट निकाले थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें