टेस्ट मैच खेलते मयंक अग्रवाल
ओकीफी ने कहा, 'जिस तरह की व्याख्या की गई मैं वैसा नहीं हूं। कमेंट्री की मेरी शैली में गंभीर विश्लेषण के बीच में कुछ हल्की फुल्की टिप्पणियां करना शामिल है।' इस कमेंटेटर ने भारत की तरफ से पदार्पण कर रहे मयंक अग्रवाल के रणजी ट्राफी में लगाये गये तिहरे शतक के बारे में कहा था कि उन्होंने शायद यह पारी 'जालंधर रेलवे कैंटीन स्टॉफ'के खिलाफ खेली थी। इसके लिए उनकी कड़ी आलोचना हुई।