भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांचवे और अखिरी टेस्ट के चौथे दिन करुण नायर ने शानदार दोहरा शतक जड़ा। नायर ने तीसरे मैच में अपने करियर का पहला शतक जड़ा। यह पहला शतक उनके लिए कई मायनों में काफी यादगार हो गया क्योंकि नायर ने इस मैच में पहले शतक में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। आइए देखतें हैं वो 5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने अपने पहले शतक में सबसे बड़ी पारी खेली:
विज्ञापन
करुण नायर की पारी ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 24 साल पुराना रिकॉर्ड
2 of 6
शिखर धवन
- फोटो : Getty
शिखर धवन
टीम इंडिया के गब्बर ने अपने पहले ही मैच में शतक जड़ा था। 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे शिखर धवन ने पहले ही मैच में 187 रन कूट डाले। हालांकि धवन अपने डेब्यू में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज नहीं बन सके।
विज्ञापन
करुण नायर की पारी ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 24 साल पुराना रिकॉर्ड
3 of 6
बुद्धि कुंदरन
- फोटो : ESPN
बुद्धि कुंदरन
1960 के दशक में टीम इंडिया के विकेटकीपिंग करने वाले बुद्धि कुंदरन ने भी अपना पहला शतक अपने दूसरे टेस्ट में बनाया। 1964 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 192 रन का पारी खेली। हालांकि कुंदरन का रिकॉर्ड अगले ही साल टूट गया और उनका करियर भी ज्यादा लंबा न चला।
करुण नायर की पारी ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 24 साल पुराना रिकॉर्ड
4 of 6
दिलीप सरदेसाई
- फोटो : ESPN
दिलीप सरदेसाई
दिलीप सरदेसाई को अपने पहले शतक के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दर्जन भर टेस्ट खेलने बाद सरदेसाई के बल्ले से पहले शतक निकला। सरदेसाई ने अपने पहले शतक को दोहरे शतक में बदला और नॉटआउट रहे। दिलीप सरदेसाई ने 1965 में मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 200 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
करुण नायर की पारी ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 24 साल पुराना रिकॉर्ड
5 of 6
विनोद कांबली
- फोटो : ESPN
विनोद कांबली
सचिन के सबसे करीबी दोस्त रहे विनोद कांबली ने अपने पहले शतक में दिलीप सरदेसाई का रिकॉर्ड तोड़ा। कांबली ने करियर के तीसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 224 रनों पारी खेली। मुंबई के बाद कांबली ने अगला मैच दिल्ली में जिंबाब्वे के खिलाफ खेला, जिसमें उन्होंने 227 रन ठोके। कांबली दो लगातार दोहरे शतक बनाने वाले इकलौता बल्लेबाज हैं।
करुण नायर की पारी ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 24 साल पुराना रिकॉर्ड
6 of 6
करुण नायर
करुण नायर
टीम इंडिया में चोटिल अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में शामिल हुए करुण नायर ने पहले दो मैचों की असफलता को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के छक्के छुड़ा दिए। नायर ने चेपॉक टेस्ट के चौथे दिन कांबली के 224 रनों के रिकॉर्ड तोड़ दिया। नायर तिहरे शतक की ओर तेजी से बढ़ गए हैं।