भारत और बांग्लादेश के बीच इकलौता मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने चैन्नई में तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर की जगह अजिंक्य रहाणे को शामिल किया है। कोच अनिल कुंबले और विराट कोहली ने इस बात के संकेत पहले ही दे दिए थे। एक वक्त पर एक शतक खिलाड़ी की जगह पक्की करता था, वहीं आज तिहरा शतक भी कम पड़ रहा है।
विज्ञापन
तिहरा शतक जड़कर अगला मैच नहीं खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज नहीं हैं करुण नायर
2 of 6
करुण नायर
- फोटो : espncricinfo
कोहली ने अपने बयान में कहा कि नायर बेशक एक प्रतिभाली बल्लेबाज हैं, मगर रहाणे ने पिछले दो सालों में टीम के लिए किया है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बहरहाल, नायर पहले बल्लेबाज नहीं हैं, जो तिहरा शतक जड़ने के बाद अगला मैच नहीं खेल पाए। जानिए, ईएसपीएन के अनुसार कौन हैं वो खिलाड़ी जिन्हें ट्रिपल सेंचुरी के बाद अगले मैच से बाहर बैठना पड़ा:
विज्ञापन
तिहरा शतक जड़कर अगला मैच नहीं खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज नहीं हैं करुण नायर
3 of 6
एंडी सैंधम
- फोटो : Cricket Country
एंडी सैंधम (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के बल्लेबाज एंडी सैंधम टेस्ट में तिहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। एंडी ने 1930 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबीना पार्क, किंग्सटन में सीरीज के चौथे मैच में 325 रनों की पारी खेली। हालांकि, यह सीरीज का आखिरी मैच था और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज के पहले मैच में एंडी सैंधन को जगह नहीं मिली।
तिहरा शतक जड़कर अगला मैच नहीं खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज नहीं हैं करुण नायर
4 of 6
लेन हटन
- फोटो : ESPN
लेन हटन (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के ही एक और बल्लेबाज लेन हटन ने 1938 में एशेज सीरीज के दौरान तिहरा शतक जड़ा। इस मैच में हटन ने 364 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने 903 रन बनाए। इंग्लैंड ने यह मैच पारी और 579 रनों से जीता। इसके बाद इंग्लैड ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया, मगर पहले मैच में लेन हटन को नहीं खिलाया गया।
विज्ञापन
तिहरा शतक जड़कर अगला मैच नहीं खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज नहीं हैं करुण नायर
5 of 6
इंजमाम उल हक
- फोटो : ESPN
इंजमाम उल हक (पाकिस्तान)
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में 329 बनाए थे। पाकिस्तान ने इस मैच में पारी और 324 रनों से जीत दर्ज की, मगर न्यूजीलैंड टीम के होटल के बाद हुए धमाकों के चलते दूसरा मैच हो ही नहीं पाया। इसके बाद पाकिस्तान ने अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका में खेला, जिसमें इंजमाम टीम का हिस्सा नहीं थे।
तिहरा शतक जड़कर अगला मैच नहीं खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज नहीं हैं करुण नायर
6 of 6
करुण नायर
- फोटो : espncricinfo
करुण नायर (भारत)
टीम इंडिया के इस युवा बल्लेबाज ने चैन्नई में 303 रन की पारी खेलकर अपना लोहा मनवाया। इस मैच में नायर की पारी के दम पर भारत ने 759 रन बनाए और मैच एक पारी तथा 75 रनों के बड़े अंतर से जीता। चोटिल अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में शामिल हुए नायर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अंतिम एकादश में नहीं किया गया है।