फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलियमसन हुए टीम इंडिया के मुरीद, ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने पर जमकर की तारीफ

Wed, 03 Feb 2021 04:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
केन विलियमसन - फोटो : social media
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की सराहना करते हुए उसे उल्लेखनीय करार दिया। विलियमसन ने स्पोर्टस टुडे से कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा मुश्किल होता है और उसकी सरजमीं पर तो यह चुनौतीपूर्ण बन जाता है। भारत ने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद जिस तरह से जीत दर्ज की वह वास्तव में उल्लेखनीय जीत है।'

 
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया - फोटो : twitter@ICC
उन्होंने कहा, 'आप टेस्ट चैंपियनशिप के संदर्भ में बात करेंगे लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने चुनौती का डटकर सामना किया वह सराहनीय है। गाबा में आखिरी टेस्ट मैच में उनके गेंदबाजों के पास कुल मिलाकर सात या आठ टेस्ट मैच का अनुभव था।'
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
भारतीय कप्तान विराट कोहली एडीलेड में पहले टेस्ट मैच के बाद पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट आए थे। इसके बाद कई सीनियर खिलाड़ी चोटिल हो गए थे जिसके कारण ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट मैच में भारत अनुभवहीन आक्रमण के साथ उतरा था लेकिन तब भी उसने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

4 of 4
भारतीय टीम - फोटो : social media
बता दें कि भारत ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 36 रन पर आउट होने के बाद शर्मनाक हार और कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला जीती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें