फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर के 49वें मैच में मिला ओपनिंग का चांस, बना दिया रिकॉर्ड

Wed, 06 Jul 2016 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Reuters
अपनी टीम के लिए 48 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद 49 मैच में पहली बार ओपनिंग करने का मौका मिला तो इस धाकड़ बल्लेबाज ने रिकॉर्ड ही बना दिया। यह बल्लेबाज इंग्लैंड का है और अब तक टीम के लिए ज्यादातर छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते रहे हैं, लेकिन इस बार पारी की शुरुआत करने का चांस मिल गया।
विज्ञापन

करियर के 49वें मैच में मिला ओपनिंग का चांस, बना दिया रिकॉर्ड

2 of 6
- फोटो : Reuters
इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में ओपनिंग करने का मौका मिला। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 49वां मैच था। इस मैच में उन्होंने 73 रनों की नाबाद पारी खेली। साथ ही बटलर ने कप्तान इयोन मोर्गन के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत के पार भी ले गए।
विज्ञापन

करियर के 49वें मैच में मिला ओपनिंग का चांस, बना दिया रिकॉर्ड

3 of 6
- फोटो : Reuters
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग करते हुए जोस बटलर ने 73 रनों की पारी खेली। इस तरह से उन्होंने अपनी टीम के लिए पहली बार ओपनिंग करते हुए इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ही बना दिया।

करियर के 49वें मैच में मिला ओपनिंग का चांस, बना दिया रिकॉर्ड

4 of 6
- फोटो : Reuters
बतौर ओपनर अपने पहले ही मैच में जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले इंग्लैंड की ओर से कोई भी बल्लेबाज बतौर ओपनर अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका था। बटलर से पहले इंग्लैंड के ओपनर की सबसे बड़ी पारी जेम्स विंस की थी जो उन्होंने पिछले साल शारजाह में 46 रनों की खेली थी।
विज्ञापन

करियर के 49वें मैच में मिला ओपनिंग का चांस, बना दिया रिकॉर्ड

5 of 6
जहां तक बतौर ओपनर पहले ही मैच में सबसे बड़ी पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की बात है तो यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डैमियन मार्टिन के नाम दर्ज है। मार्टिन ने यह रिकॉर्ड 2005-06 में गाबा में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बतौर ओपनर अपने पहले ही मैच में 96 रनों की पारी खेल डाली थी। खास बात यह रही कि उन्हें टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ 4 मैच खेलने का मौका मिला था जिसमें एक बार ही ओपनिंग किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करियर के 49वें मैच में मिला ओपनिंग का चांस, बना दिया रिकॉर्ड

6 of 6
- फोटो : Reuters
जोस बटलर ने टी-20 करियर में अंतरराष्ट्रीय मैचों समेत 140 पारियां खेली हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में ओपनिंग करने से पहले 2011 में कैरेबियाई टी-20 में एक मैच के दौरान ब्रिजटाउन में जमैका के खिलाफ समरसेट के लिए खेलते हुए पारी की शुरुआत की थी लेकिन उस मैच में वह खाता तक नहीं खोल पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें