फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 की उम्र में संन्यास से वापसी करेगा यह खिलाड़ी, भारत के खिलाफ किया था डेब्यू

Mon, 07 Dec 2020 05:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
johan botha
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जोहान बोथा संन्यास लेने के बाद अब एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। 38 वर्षीय बोथा बिग बैश लीग 2020-21 में वह होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 4
johan botha
दरअसल, होबार्ट हरिकेन्स ने बोथा को स्टार स्पिनर संदीप लामिछाने की जगह टीम में शामिल किया है। बता दें कि लामिछाने पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में वो इस लीग में नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
johan botha
लामिछाने की जगह अब जोहान बोथा इस सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि बोथा ने पिछले साल बिग बैश लीग के फाइनल में सिडनी सिक्सर के हाथों होबार्ट की हार के बाद संन्यास का एलान कर दिया था।
विज्ञापन

4 of 4
johan botha
भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले जोहान बोथा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए पांच टेस्ट, 78 वनडे और 40 टी-20 मैच खेले हैं। बोथा ने साल 2005 में भारत के खिलाफ वन-डे डेब्यू किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें