क्रिकेट वर्ल्ड कप के 12वें सीजन का फाइनल लॉर्ड्स के मैदान में खेला जा रहा है। इस बार के वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों ने आजतक कभी भी वर्ल्ड कप का कोई भी खिताब नहीं जीता है। ऐसे में केन विलियमसन की अगुवाई वाली कीवी टीम और इयोन मॉर्गन के नेतृत्व वाली इंग्लैंड टीम, दोनों के पास खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है।