फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना 100वां टेस्ट खेलने से पहले भावुक हुए रूट, याद किया नौ साल पुराना वो क्षण

Thu, 04 Feb 2021 06:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 4
जो रूट - फोटो : social media
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट शुक्रवार को भारत के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूट ने उस मैच की बात की जब वह पहली बार अपने देश की तरफ से खेलने के लिए उतरे थे।
 
विज्ञापन

रूट ने गुरुवार को कहा, 'मेरा मानना है कि पहली बार इंग्लैंड की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरना सबसे गौरवशाली क्षण था।' उन्होंने कहा, 'मुझे याद है जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो केविन पीटरसन दूसरे छोर पर थे, जिन्हें खेलते हुए देखकर मैं बड़ा हुआ था। मैं मुस्करा रहा था क्योंकि मेरा बचपन का सपना सच हो रहा था।'
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपनी पहली श्रृंखला केविन पीटरसन जैसे दिग्गज बल्लेबाज के साथ खेलना सपना सच होने जैसा था। वह किशोरावस्था से ही पीटरसन को अपना आदर्श मानते थे।
विज्ञापन

बता दें कि रूट ने 2012 की श्रृंखला में नागपुर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में पदार्पण किया था। अब वह इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे और टीम की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें