फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो रूट ने लगाया 2019 वर्ल्ड कप का पहला शतक, तो क्या इंग्लैंड बनेगा चैंपियन! दिलचस्प हैं ये आंकड़ें

Tue, 04 Jun 2019 06:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जो रूट - फोटो : social media
वर्ल्ड कप के 12वें सीजन में सोमवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में रोमांचक मुकाबला खेला गया। हाई स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 14 रनों से हरा दिया। 

विश्व कप की प्रबल दावेदार इंग्लैंड को हराकर पाकिस्तान वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच जीतने में सफल रही।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने मोहम्मद हाफिज, बाबर आजम और सरफराज अहमद के अर्धशतक की मदद से 50 ओवर में 348 रन का विशालकाय स्कोर बनाया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रूट बटलर - फोटो : अमर उजाला
जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट और बटलर के शतकों की बदौलत पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी लेकिन मैच जीतने में असफल रही।

हालांकि इंग्लैंड के लिए खुशी की बात यह रही कि उसके दो बल्लेबाजों ने एक ही मैच में शतक जड़े। 
विज्ञापन

3 of 5
जो रूट - फोटो : social media
वर्ल्ड कप के शुरू होने के 5 दिन बाद आखिरकार टूर्नामेंट का पहला शतक लग ही गया। ये शतक टूर्नामेंट के छठे मैच में आया।

शतकों का सूखा इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने खत्म किया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 97 गेंदों में अपने वन-डे करियर का पहला शतक लगाया।

4 of 5
जोस बटलर और जोए रूट - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड बनेगा चैंपियन?
जो रूट का ये शतक इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में शुभ साबित होगा। दरअसल पिछले 3 वर्ल्ड कप में जिस टीम के बल्लेबाज ने पहला शतक ठोका है वो ही टीम चैंपियन बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media
आंकड़ों के मुताबिक 2007 में रिकी पॉन्टिंग ने वर्ल्ड कप में पहला शतक जमाया था तब ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बना था। उसके बाद 2011 में सहवाग ने वर्ल्ड कप का पहला शतक जमाया, उस वक्त भारत वर्ल्ड चैंपियन बना, फिर  2015 में एरॉन फिंच ने वर्ल्ड कप का पहला शतक जमाया और एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने खिताब पर कब्जा किया।

2019 में अब इंग्लैंड के बल्लेबाज ने पहला शतक लगाया है और इसमें कोई दो राय नहीं है कि इंग्लैंड टीम इस बार की प्रबल दावेदार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें