WWE के सुपरस्टार जिंदर महल भारत में अपना डेब्यू करने के लिए बेकरार हैं। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में उनकी फाइट ट्रिपल-एच से होगी।
विज्ञापन
2 of 5
जिंदर महल
- फोटो : WWE
भारत आने के बाद से 'महाराजा' जिंदर महल काफी व्यस्त हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू दिए और फैंस से मुलाकात भी की। यही नहीं, उन्होंने क्रिकेट में भी अपने हाथ आजमाए।
विज्ञापन
3 of 5
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
हाल ही में महल ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में टीम इंडिया के अपने फेवरेट क्रिकेटर का खुलासा किया। महल से पूछा गया कि एमएस धोनी और विराट कोहली में से किसी एक को चुनना हो तो किसे चुनेंगे? भारतीय मूल के कनाडाई रेसलर ने मुस्कुराते हुए इसका जवाब दिया।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
महल ने कहा कि मौजूदा कप्तान विराट कोहली को टीम इंडिया में अपना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कहूंगा क्योंकि मुझे वो बहुत पसंद हैं। महल ने कहा, 'मैं विराट कोहली का नाम लेना चाहूंगा। मुझे विराट बहुत पसंद हैं और वो काफी स्टाइलिश भी हैं।'
जिंदर महल ने इसके साथ ही भारतीय भोजन के प्रति अपने लगाव के बारे में भी बताया। उन्होंने बेझिझक कहा कि मुझे देशी भारतीय भोजन बहुत पसंद हैं। जिंदर महल ने ऋतिक रोशन को अपना फेवरेट बॉलीवुड एक्टर करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो एश्वर्या राय के बहुत बड़े फैन हैं।