फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत यादव ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का श्रेय

Sun, 04 Dec 2016 09:00 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जयंत
इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टन टेस्ट में बतौर ऑफ स्पिनर टेस्ट पदार्पण करने वाले जयंत यादव ने प्रशंसकों को अपनी गेंदबाजी से ज्यादा अपने बल्ले से प्रभावित किया। जयंत को विशाखापट्टनम में अमित मिश्रा पर वरीयता देते हुए विराट कोहली ने जयंत को टीम में शामिल किया था। 

 
विज्ञापन

जयंत यादव ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का श्रेय

2 of 5
जयंत
जयंत ने अपने ऑलराउंड खेल से यह सिद्ध कर दिया कि वह केवल एक गेंदबाज नहीं हैं बल्कि निचलेक्रम में बल्लेबाजी करने वाले एक विश्वसनीय बल्लेबाज भी हैं। अपने पहले दो टेस्ट मैचों में बल्ले के दम पर अपनी योग्यता साबित कर दी। विशाखापट्टनम में कप्तान विराट जयंत की खेल से प्रभावित होकर उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। उस दिन ही यह तय हो गया कि जयंत मोहाली में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। 

 
विज्ञापन

जयंत यादव ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का श्रेय

3 of 5
संज - फोटो : Twitter
अपनी बल्लेबाजी में निखार का श्रेय जयंत टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर को देते हैं। जिन्होंने उनकी बल्लेबाजी पर परदे के पीछे बहुत काम किया है। जयंत बताते हैं कि तकनीक में किया थोड़ा सा बदलाव उनके लिए बेहद लाभप्रद साबित हुआ है। 

 

जयंत यादव ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का श्रेय

4 of 5
जडेजा और जयंत यादव - फोटो : BCCI twitter
जयंत ने बीसीसीआई डॉट टीवी को दिए इंटरव्यू में बताया कि मैं पहले से ही अच्छी बल्लेबाजी करता रहा हूं। लेकिन इस सीरीज के दौरान मैंने नेट्स पर अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दिया और काम किया। मैं संजय के साथ दो चीजों पर काम कर रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत यादव ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी सफलता का श्रेय

5 of 5
संजय बांगर को मिली नई जिम्मेदारी - फोटो : PTI
पहला, मैंने अपने स्ट्रांस को थोड़ा बढ़ाया जिससे कि क्रीज पर मेरा संतुलन बढ़ सके। दूसरा,  मैं अपने हाथ को शरीर के जितना करीब हो सके  उतना करीब रखने की कोशिश की जिससे की हाथ पर बेहतर नियंत्रण पाया जा सके। तकनीकी इन दो छोटे बदलावों ने मेरी बल्लेबाजी में आश्चर्यजनक बदलाव ला दिया।  मैं इसे आगे ले जाने की पुरजोर कोशिश करूंगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें