फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस क्रिकेटर ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर बनाया यह रिकॉर्ड

Sat, 12 May 2018 09:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जेवन सियरलेस
कोलकाता नाइटराइडर्स ने शनिवार को आईपीएल 2018 के 44वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 18 रन से मात दी। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 245 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 214 रन बना सकी। इस दौरान केकेआर ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। 
विज्ञापन

2 of 5
dinesh karthik
केकेआर ने आईपीएल इतिहास का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। यही नहीं, दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली केकेआर ने आईपीएल इतिहास में अपना सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। वहीं आईपीएल में डेब्यू करने वाले जेवन सियरलेस ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो संभवतः वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
जेवन सियरलेस - फोटो : ipl
वेस्टइंडीज के जेवन सियरलेस ने अपने डेब्यू मैच में सिर्फ एक गेंद खेली और उस पर उन्होंने छक्का जड़ दिया। अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर छक्का जमाने वाले वह विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

4 of 5
जेवन सियरलेस - फोटो : ipl
जेवन केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक के आऊट होने पर क्रीज पर आए थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल ने एक रन लिया और जेवन को आखिरी गेंद पर स्ट्राइक मिली। जेवन ने ओवर की आखिरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्का जमाया और यह खास उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेवन सियरलेस - फोटो : ipl
जेवन का पूरा नाम जेवन फिलिप रामन स्कैंटलेबरी सियरलेस है। बारबाडोस में जन्मे 31 साल के जेवन ने अब तक 37 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 188 रन बनाए और 22 विकेट चटकाए। खास बात यह है कि गेंदबाजी करते वक्त उनका औसत महज 21।09 है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पांच रन देकर चार विकेट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें