फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक दौरे का बॉयकॉट करने वाले श्रीलंकाई प्लेयर्स पर भड़के मियांदाद, बोले-ठोको जुर्माना

Tue, 17 Sep 2019 11:45 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रीलंका क्रिकेट फैंस
श्रीलंका टीम के कुछ सीनियर क्रिकेट खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार कर दिया था। जिसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सलाह दी है। मियांदाद ने कहा है कि, श्रीलंका बोर्ड अपने उन खिलाड़ियों पर कुछ जुर्माना लगा दे, जिन्होंने पाकिस्तान दौरे पर आने से इनकार कर दिया था। इसके साथ उन्होंने पाक टीम के खिलाड़ियों को सलाह दी है कि कुछ श्रीलंकाई क्रिकेटर्स के यहां नहीं आने से पाक खिलाड़ियों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 4
जावेद मियांदाद
मियांदाद ने कहा कि पाक टीम के खिलाड़ियों को इससे बिलकुल भी प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए कि, कौन खेलने आया या नहीं। उन्हें अपने खेल पर फोकस करना चाहिए। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने मियांदाद के हवाले से लिखा कि, खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल मैच पहली प्राथमिकता होने चाहिए और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को उन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाना चाहिए, जिन्होंने पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
sri lanka cricket team
मार्च 2009 में लाहौर में टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई टीम की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था। तब से कोई भी क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करने से साफ मना कर देती है। 27 सितंबर से शुरू हो रही छह मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज से 10 श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने हटने का फैसला किया था। इसपर पाकिस्तान के एक मंत्री ने कहा था कि भारत की दबाव के कारण श्रीलंका की टीम पाकिस्तान खेलने नहीं आ रही है।
विज्ञापन

4 of 4
श्रीलंका क्रिकेट टीम
कुछ दिन पहले ही श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को आतंकी धमकी मिली थी। सुरक्षा कारणों से 10 खिलाड़ियों के हटने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के छह मैचों के दौरे के लिए कमजोर टीम का चयन किया है। लाहिरू थिरिमाने ने वनडे अंतरराष्ट्रीय कप्तान दिमुथ करूणारत्ने की जगह ली, जिन्होंने टी-20 कप्तान लसिथ मलिंगा के साथ दौरे पर जाने से इनकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें