फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक क्रिकेटर की आंखों में चुभ रहा कार्तिक का विजयी छक्का, इतराकर बोले- 'ये भी कोई सिक्सर है'

Sat, 24 Mar 2018 02:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिनेश कार्तिक
निदाहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ दिनेश कार्तिक की शानदार बल्लेबाजी के बाद एक तरफ जहां पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई है, वहीं पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर को कार्तिक का आखिरी गेंद पर छक्का रास नहीं आया।
विज्ञापन

2 of 5
javed miandad
यह पाकिस्तानी क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि एशिया कप (1986) में आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम को मैच जिताने वाले जावेद मियांदाद हैं।
विज्ञापन

3 of 5
javed miandad
दरअसल जावेद मियांदाद ने अपने छक्के से दिनेश कार्तिक के छक्के की तुलना की है और उनका कहना है कि जितनी ज्यादा तवज्जो दिनेश कार्तिक के छक्के को दी जा रही है, उससे कहीं ज्यादा उनके छक्के को मिलनी चाहिए। मियांदाद ने इसकी पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।

4 of 5
Dinesh Karthik
मियांदाद ने इस मैच में पिच से बॉउंड्री लाइन की दूरी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि उस जमाने में बाउंड्री लाइन काफी दूर हुआ करती थी, लेकिन आज मैदान सिकुड़ता जा रहा है। सारी चीजें बल्लेबाजों के हक में जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिनेश कार्तिक
मियांदाद ने कहा कि मौजूदा दौर के क्रिकेट में आखिरी गेंद पर छक्का मारना सामान्य बात है, लेकिन यह याद रखना चाहिए कि उन दिनों में आखिरी गेंद पर छक्का लगाना बहुत मुश्किल था। वहीं अब टी-20 के एक ओवर में 30 रन बनाना कोई बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें