फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह ने अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की बारी

Tue, 21 Jun 2016 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Getty
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने देश के शीर्ष गेंदबाज आर अश्विन का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब उनके पास अगले मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की बारी है। टी-20 सीरीज से पहले वनडे सीरीज में बुमराह अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर उन 4 दुर्लभ भारतीय गेंदबाजों (कृष्णमचारी श्रीकांत, अमित मिश्रा और मोहम्मद शमी) में शुमार हो गए थे जिन्होंने किसी एक द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 2 बार 4-4 बार विकेट लेने का कारनामा किया हो।
विज्ञापन

बुमराह ने अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड की बारी

2 of 6
टीम इंडिया - फोटो : PTI
अब टी-20 सीरीज में भी जसप्रीत बुमराह रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं। सोमवार को हुए दूसरे टी-20 मैच में एक भारतीय कीर्तिमान बनाया तो अब उन्होंने एक और विश्व कीर्तिमान की ओर कदम बढ़ा दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने महज 11 रन देकर 3 विकेट झटक लिए जिसके सहारे वह एक सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हो गए। उन्होंने इसी साल बनाए गए इस रिकॉर्ड को तोड़ा है।
विज्ञापन

बुमराह ने अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड की बारी

3 of 6
team india - फोटो : pti
टीम इंडिया के शीर्ष गेंदबाज आर अश्विन के नाम एक सत्र में सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने का रिकॉर्ड था जो उन्होंने इसी साल बनाए थे। अश्विन ने साल 2016 में अब तक 21 विकेट निकाले, जबकि तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने 18। अब इन दोनों भारतीय गेंदबाजों से आगे बुमराह हो गए हैं जिन्होंने अब तक 24 विकेट झटक लिए हैं और उनके पास अब वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का चांस है।

बुमराह ने अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड की बारी

4 of 6
टीम इंडिया - फोटो : PTI
एक कैलेंडर सत्र में सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डिर्क नैनंस के नाम है जिन्होंने 2010 में जोरदार गेंदबाजी करते हुए 14 मैचों में 27 विकेट झटके थे। अब जसप्रीत बुमराह के पास चांस है कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम टी-20 मैच में 4 विकेट लेकर यह कीर्तिमान अपने नाम कर लें।
विज्ञापन

बुमराह ने अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड की बारी

5 of 6
team india - फोटो : pti
अजीबोगरीब एक्शन वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इसी साल 26 जनवरी को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। साथ ही वह अब तक खेले 4 वनडे मैचों में 11 विकेट भी निकाल चुके हैं। इसी साल 23 जनवरी को अपना पहला वनडे मैच खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह ने अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड की बारी

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : PTI
साथ ही जसप्रीत बुमराह और बरिंदर सरां की गेंदबाजी का ही कमाल था कि टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को 100 से पहले ही रोक दिया। ऐसा छठी बार हुआ है जब भारत ने विपक्षी टीम को 20-20 ओवर के मुकाबले में 100 के अंदर ही समेट दिया हो। इंग्लैंड, यूएई, श्रीलंका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की ओर से यह कारनामा हुआ है।

Published by SURENDRA KUMAR VERMA
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें