फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं यॉर्कर फेंकने वाला दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, बता रहे जसप्रीत बुमराह

Fri, 05 Jun 2020 07:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला
भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लसिथ मलिंगा को 'यॉर्कर करने में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज' करार देते हुए कहा कि श्रीलंका के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय तक इस गेंद पर अपनी महारत का इस्तेमाल किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मलिंगा और बुमराह - फोटो : self
बुमराह की इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने उनके हवाले से ट्वीट में कहा, 'मलिंगा दुनिया में यॉर्कर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और उन्होंने इतने लंबे समय तक इसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया।'
विज्ञापन

3 of 4
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
आधुनिक क्रिकेट में यॉर्कर फेंकने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले 26 साल के इस भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि अभी उन्हें अंदाजा नहीं है कि कोविड-19 महामारी के कारण ब्रेक के बाद जब वह पूर्ण ट्रेनिंग में वापसी करेंगे तो उनके शरीर पर कैसा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

4 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'मैं हफ्ते में लगभग छह दिन ट्रेनिंग कर रहा हूं, लेकिन मैंने लंबे समय से गेंदबाजी नहीं की है। इसलिए मुझे नहीं पता कि जब मैं ब्रेक के बाद पहली बार गेंदबाजी करूंगा तो शरीर पर इसका कैसा असर पड़ेगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें