फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने बाद टीम इंडिया से जुड़े बुमराह, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले किया अभ्यास

Tue, 17 Dec 2019 03:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के स्टार युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। चोट की वजह से चार महीने से टीम से बाहर चल रहे बुमराह अब तेजी से उबर रहे हैं और टीम में वापसी के लिए जी-जान से लगे हुए हैं। यही वजह है कि विशाखापत्तनम में बुधवार को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज के दूसरे मुकाबले से पहले बुमराह भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में शामिल हुए। 
विज्ञापन

2 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
बीसीसीआई ने खुद बुमराह की तस्वीर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। टीम की जर्सी में बुमराह अभ्यास सत्र में भाग लेने के लिए तैयार हो रहे थे। बोर्ड ने कहा, 'देखो कौन है यहां?'
 
विज्ञापन

3 of 6
जसप्रीत बुमराह की इंजरी - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि टीम प्रबंधन के इजाजत के बाद बुमराह को टीम के अभ्यास सत्र में भाग लेने की अनुमति दी गई। प्रबंधन ने उनकी फिटनेस और दर्द में सुधार को देखने के लिए ऐसा किया है।

4 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद भारत जनवरी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की मेजबानी करेगा और उसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर चला जाएगा। ऐसे में टीम और प्रबंधन को भरोसा है कि उसका यह स्टार गेंदबाज उस वक्त उनसे जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया है और इस क्षेत्र में उसे काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
खुद बुमराह ने भी अभ्यास मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए अपनी तस्वीरें ट्वीट की है और टीम से वापस से जुड़ने पर खुशी जताई है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें