फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोल करने पर बुमराह ने पुलिस को किया 'बोल्ड', याद दिलाई देशभक्ति

Sat, 24 Jun 2017 12:24 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ESPN
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, बुमराह ने फाइनल मैच में पाकिस्तान के शतकवीर बल्लेबाज फखऱ जमान को आउट कर दिया था, मगर अंपायर ने उसे नो बॉल करार दिया। इसके बाद जमान ने जमकर रन कूटे और फाइनल में मैन ऑफ दे मैच भी बने।
विज्ञापन

ट्रोल करने पर बुमराह ने पुलिस को किया बोल्ड, याद दिलाई देशभक्ति

2 of 5
जयपुर पुलिस का विज्ञापन - फोटो : Twitter
इसके बाद राजस्थान की ट्रैफिक पुलिस ने सड़क नियम समझाने के लिए नायाब तरीका ढूंढ निकाला। पुसिल ने शहर में बुमराह की 'नो बॉल' के बोर्ड लगवा कर लिख दिया 'लाइन पार न करें। लाइन पार करना बेहद महंगा पड़ सकता है।' इसके बाद इस तरह के होर्डिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जयपुर की ट्रैफिक पुलिस ने हार का जिम्मेदार बुमराह को दर्शाया।
विज्ञापन

ट्रोल करने पर बुमराह ने पुलिस को किया बोल्ड, याद दिलाई देशभक्ति

3 of 5
फखर जमान - फोटो : icc
मैच में जब बुमराह के गेंद पर धोनी ने जमान का कैच लपका, तो वो सिर्फ 3 रन बनाकर खेल रहे था। अंपायर ने इस गेंद को चेक किया तो टीवी स्क्रीन में यह नो बॉल नजर आई। इस जीवनदान का भरपूर लाभ उठाते हुए फखर जमान ने 114 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसके चलते पाकिस्तान ने 180 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।

ट्रोल करने पर बुमराह ने पुलिस को किया बोल्ड, याद दिलाई देशभक्ति

4 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : The Quint
इस ट्रोल के बाद बुमराह ने ट्वीट कर कहा, "शाबाश जयपुर पुलिस। यह दिखाता है कि देश के लिए सबकुछ संभव करने के बाद भी लोग  आपको कितनी इज्जत देते हैं।" @traffic_jpr  well done Jaipur traffic police this shows how much respect you get after giving your best for the country. pic.twitter.com/y0PU6v9uEc — Jasprit bumrah (@Jaspritbumrah93) June 23, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रोल करने पर बुमराह ने पुलिस को किया बोल्ड, याद दिलाई देशभक्ति

5 of 5
बुमराह - फोटो : getty
टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज के दौरे पर है। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज में बुमराह को आराम दिया है। बुमराह श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में वापसी कर सकते हैं। तब तक वो अपने ओवर स्टैपिंग की दिक्कत को दुरुस्त कर सकते हैं। वैसे, जयपुर पुलिस ने जो किया वो ठीक नहीं है। हर खिला़ड़ी अपने देश की जीत के लिए खेलता है। किसी को इस तरह खलनायक बना देना ठीक नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें