फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बुमराह को नहीं मिल पाती पहली टेस्ट हैट्रिक, विराट के इस फैसले ने दिलाई उपलब्धि

Sun, 01 Sep 2019 12:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट-बुमराह - फोटो : social media
वन-डे में नंबर एक गेंदबाज और टेस्ट में पिछले हफ्ते तेजी से सातवें स्थान पर पहुंचने वाले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जबसे टेस्ट में पदार्पण किया है तब से एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रहे हैं। शनिवार को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बुमराह ने रिकॉर्ड बुक में एक और रिकॉर्ड दर्ज कर दिया और अपने नाम खास उपलब्धि हासिल कर ली।
विज्ञापन

2 of 5
jasprit bumrah, virat kohli
बुमराह ने सीरीज के आखिरी मैच की पहली पारी में एक बार फिर से अपनी सटीक लाइन लेंग्थ और स्विंग गेंदों से विरोधियों को चौंका दिया। बुमराह ने मात्र 9.1 की गेंदबाजी में ही 3 मेडेन के साथ 16 रन देकर वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी।
विज्ञापन

3 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
बुमराह ने अपनी गेंदबाजी के दौरान हैट्रिक भी ली और भारत की तरफ से टेस्ट मैच में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बनने का कीर्तिमान भी बना डाला। लेकिन बुमराह की इस बड़ी उपलब्धि के पीछे कप्तान विराट कोहली का बड़ा योगदान रहा।

4 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media
दरअसल हैट्रिक गेंद पर बुमराह के सामने रोस्टन चेस खड़े थे और उन्हें बुमराह ने इनस्विंग गेंद फेंकी जो उनके पैड पर टकराई। इसपर बुमराह ने कोई अपील नहीं की। लेकिन विराट ने बुमराह से अलग जाकर रिव्यू का इस्तेमाल किया। इसके बाद विराट का रिव्यू का फैसला सही निकला और गेंद पैड पर टकराते दिखी। इसके बाद चेस को आउट दिया गया और इस तरह बुमराह की पहली हैट्रिक पूरी हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
25 वर्षीय बुमराह अपने 12 टेस्ट मैच में ही पांच बार पांच विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने अब तक 61 विकेट भी अपने नाम किए हैं। अपने छोटे से करियर में बुमराह ने सभी मैच विदेशी जमीन पर ही खेले हैं। बुमराह एशिया के पहले गेंदबाज हैं जिसने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में पांच विकेट लिए हैं। इसके अलावा अब बुमराह ने हैट्रिक भी अपने नाम कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें