फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasprit Bumrah Birthday: सात साल की उम्र में पिता को खोया, अनोखे एक्शन ने बनाया स्टार, पढ़ें बुमराह की कहानी

Tue, 06 Dec 2022 01:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में भारत के सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं। टी20 स्पेशलिस्ट के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले बुमराह टेस्ट में भी हैट्रिक लेने का कारनामा कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। 28 साल के बुमराह आज के समय में भारत के सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं, लेकिन उनके लिए यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है। 1993 में अहमदाबाद में जन्मे बुमराह ने सिर्फ सात की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से और मजबूत हो गए। बतौर तेज गेंदबाज उन्होंने शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया और आईपीएल के जरिए भारतीय टीम तक का सफर तय किया। यहां हम बुमराह की कहानी कुछ रोचक तथ्यों के साथ बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए 162 मैच खेलने वाले बुमराह ने 319 विकेट अपने नाम किए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। बुमराह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और भारत में एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनाम कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह ने 14 साल की उम्र में क्रिकेटर बनने का फैसला किया था। गुजरात के लिए अपने डेब्यू मैच में कमाल करने वाले बुमराह जल्द ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह हमेशा से कनाडा में जाकर रहना चाहते थे, लेकिन क्रिकेट में अपना करियर बनाने के बाद उन्होंने यह सपना छोड़ दिया।

4 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
2013-14 में बुमराह ने गुजरात के लिए पहला मैच खेला। विदर्भ के खिलाफ मैच में उन्होंने सात विकेट लिए और टूर्नामेंट में गुजरात के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। यहीं से उनका एक्शन चर्चा में आ गया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान जॉन राइट ने बुमराह को देखा और उनकी किस्मत बदल दी।
विज्ञापन

5 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
2013 में बुमराह को मुंबई के लिए खेलने का मौका मिला। पहले मैच से ही उन्होंने सभी को प्रभावित किया। विराट कोहली से दो चौके खाने के बाद बुमराह ने उसी ओवर में उनका विकेट लिया। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 32 रन देकर तीन विकेट लिए और सभी को प्रभावित किया। मुंबई में मलिंगा ने बुमराह को सिखाया और वह पहले से बेहतर गेंदबाज बनते गए।
विज्ञापन

6 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कमाल करने के बाद बुमराह ने 2016 में भारत के लिए पहला मैच खेला। घुटने की चोट के चलते बुमराह का अंतरराष्ट्रीय करियर देरी से शुरू हुआ। पांच महीने तक बाहर रहने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में जगह बनाई। पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में ही बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 3-0 से हराया। धोनी ने कहा कि बुमराह इस सीरीज की खोज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
2016 में बुमराह ने टी20 में 28 विकेट लिए और साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया। ग्लेन मैकग्राथ जैसे दिग्गज ने भी उनकी तारीफ की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाल बुमराह ने एबी डिविलियर्स को अपना शिकार बनाया। उन्होंने 2014 में डिविलियर्स को आउट करने के बाद उन्हें बाहर जाने का इशारा किया था। हालांकि, जल्द ही उन्होंने माफी मांग ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें