टीम इंडिया से हार का बदला लेने को बेकरार कंगारुओं की टोली भारत दौरे पर आ रही है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ दो टी-20 मुकाबले और पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलनी है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने मंसूबे सच करने के लिए जसप्रीत बुमराह नाम की चुनौती से होकर गुजरना पड़ेगा।