फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली ही नहीं, सचिन तेंदुलकर और द्रविड़ को भी शून्य पर आउट कर चुका है ये गेंदबाज

Wed, 11 Oct 2017 01:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
जेसन बेहरेनडोर्फ
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ ने मंगलवार को टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए। बेहरेनडोर्फ ने रोहित शर्मा (8), विराट कोहली (0), मनीष पांडे (6) और शिखर धवन (2) को अपना शिकार बनाया। एक बात तो साफ हो गई है कि टीम इंडिया के बल्लेबाज अब हमेशा एक नाम याद रखेगी, वो कोई और नहीं बल्कि जेसन बेहरेनडोर्फ हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जेसन बेहरेनडोर्फ - फोटो : bcci
अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा मैच खेल रहे 27 वर्षीय बेहरेनडोर्फ ने टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाजों को इतनी जल्दी पवेलियन भेजा कि मेजबान टीम इस सदमे से अंत तक उबर नहीं सकी और 118 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 27 गेंदे शेष रहते दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-1 की बराबरी की।
विज्ञापन

3 of 5
जेसन बेहरेनडोर्फ
मैच में जेसन बेहरेनडोर्फ के लिए स्पेशल विकेट भारतीय कप्तान विराट कोहली का रहा। कोहली खाता भी नहीं खोल सके और बेहरेनडोर्फ को उनकी ही गेंद पर आसान सा कैच थमाकर पवेलियन लौटे।

4 of 5
सचिन तेंदुलकर
बहरहाल, बेहरेनडॉर्फ के बारे में आपको एक अनोखा राज बताते हैं। वो कोहली से पहले पूर्व महान भारतीय बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर व राहुल द्रविड़ को भी शून्य पर आउट कर चुके हैं। जी हां, वो क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को शून्य पर आउट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
बता दें कि बेहरेनडोर्फ ने चैंपियंस लीग के दौरान ये कमाल किया था। उन्होंने 2013 चैंपियंस लीग में मुकाबलों में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को शून्य पर आउट किया था। इस टूर्नामेंट में बेहरेनडोर्फ ने पर्थ स्कॉर्चर्स का प्रतिनिधित्व किया था। 2013 सचिन ने मुंबई इंडियंस की ओर से और राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें