फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेजा की फेवरेट हैं विराट कोहली की गर्लफ्रेंड

Fri, 11 Aug 2017 03:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
कोहली और जडेजा - फोटो : twitter
टेस्ट क्रिकेट के नंबर-1 ऑलराउंडर और गेंदबाज रविंद्र जडेजा फिलहाल अपने करियर के चरम फॉर्म में चल रहे हैं। जडेजा को जश्न के रूप में मैदान पर तलवारबाजी करने के लिए जाना जाता है। वो राजपूत हैं और उन्हें अपना नाम रविंद्रसिंह अनिरुद्धसिंह जडेजा सुनना पसंद हैं। कुछ लोग उन्हें सर जडेजा के नाम से पुकारना पसंद करते हैं। जडेजा को घुड़सवारी करना अच्छा लगता है। वो शेरों के साथ सेल्फी लेते हैं। इतनी आलीशान लाइफ जीने वाले जडेजा ने अपने करियर में आगे बढ़ने का श्रेय एमएस धोनी और मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली को दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
रविंदर जडेजा - फोटो : india today
ये जडेजा का ही कमाल था कि भारत ने कोलंबो टेस्ट एक पारी और 53 रन से जीतकर श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। हालांकि, आईसीसी के आचार संहिता के उल्लंघन की वजह से उन पर एक टेस्ट का प्रतिबन्ध लग गया है।
विज्ञापन

3 of 5
रविंद्र जडेजा - फोटो : Instagram
बहरहाल, जडेजा ने अपनी मनपसंद चीजों के बारे में बताया है। क्रिकेट टुडे मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक जडेजा ने उनका पसंदीदा क्रिकेटर, हीरो-हीरोइन और मनपसंद फिल्म के बारे में बताया है। जब जडेजा से पूछा गया कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है तो बाएँ हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि युवराज सिंह उनकी लिस्ट में टॉप पर हैं। युवराज और जडेजा दोनों ही बाएँ हाथ के बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। 

4 of 5
रविंद्र जडेजा, शेन वार्न
जडेजा ने आगे बताया कि उनकी मनपसंद जगह लंदन है जबकि उनका मनपसंद भोजन पंजाबी खाना है। ये ध्यान रहे कि जडेजा गुजरात के हैं, लेकिन उन्हें पसंद पंजाबी खाना है। जहां क्रिकेट उनका पहला प्यार है वहीं उनका फुटबॉल से भी बहुत लगाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट और बॉलीवुड का कनेक्शन हमेशा से मजेदार रहा है। जडेजा ने बताया कि उनकी पसंदीदा फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे है। मगर उनके फेवरेट एक्टर इमरान हाशमी हैं। फेवरेट एक्ट्रेस का नाम पूछने पर जडेजा ने बेझिझक अनुष्का शर्मा का नाम ले लिया। अब तो कोहली के पास जडेजा को कीमती बताने के ज्यादा कारण हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें