फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे बोले- ऑस्ट्रेलिया इस जाल में उलझ रहा है, टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत

Sat, 23 Sep 2017 03:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : indian express
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को तीसरे वन-डे से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने दावा किया कि 'विराट ब्रिगेड' कोलकाता में जीत के बाद विश्वास से लबरेज है, लेकिन वो विरोधी टीम को हलके में नहीं लेगी। रहाणे ने साथ ही कहा कि कुछ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की फिरकी समझ नहीं आ रही है, जो कि भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : indian express
इंदौर के होलकर स्टेडियम में प्रेस कांफ्रेंस करते समय रहाणे ने कहा, 'चहल और कुलदीप अच्छे स्पिनर्स हैं और दोनों ही अपना काम बखूबी कर रहे हैं। उनका काम वन-डे में न सिर्फ बीच के ओवर्स में गेंदबाजी करके रन रोकने का है बल्कि विकेट लेने का भी है। यह शानदार चीज है कि दोनों इसे बहुत अच्छे से कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वो दिन प्रतिदिन अपने खेल में सुधार करेंगे और किसी भी चीज को आसानी से नहीं लेंगे। यह अच्छे संकेत है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए ये दोनों पहेली की तरह बनते जा रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
अपनी बल्लेबाजी का विश्लेषण करने के सवाल पर रहाणे ने कहा, 'मुझे जब भी मौका मिलता है तब अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करता हूं। मैं भविष्य पर निर्भर नहीं रह सकता। मेरा पूरा ध्यान अपने खेल पर है और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। हर बार आप शतक के बारे में नहीं सोच सकते। कभी 45-50 रन की पारी भी महत्वपूर्ण है। मेरा ध्यान गलतियों को दोबारा नहीं दोहराने पर होता है।'

4 of 6
Ajinkya Rahane
सचिन तेंदुलकर से बल्लेबाजी की क्या टिप्स मिली थी, इसका जवाब देते हुए 29 वर्षीय रहाणे ने कहा, 'चार दिन पहले हमारा नेट सेशन था। उन्होंने कहा कि मैं अपना स्वाभाविक खेल खेलने पर ध्यान दूं। उन्होंने मुझे अच्छे से तैयारी करने और अच्छी मानसिकता रखने की बात भी की। उन्होंने साथ ही बताया कि कैसे अपनी मानसिकता मजबूत रखी जाए। सचिन पाजी से बात करने के बाद मैंने खुद को विश्वास से भरा हुआ पाया।'
विज्ञापन

5 of 6
केदार जाधव
मनीष पांडे और केदार जाधव के फॉर्म के बारे में पूछने पर रहाणे ने कहा, 'दोनों इस टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मौका देकर विश्वास दिलाना जरुरी है। श्रीलंका में उनके लिए सीरीज अच्छी रही थी और टीम प्रबंधन भी उनका समर्थन कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
यह पूछने पर कि बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे तो दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, 'इस टीम की अच्छी बात ये है कि कोई किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप परिस्थिति कैसे संभालते हो। छोटे-छोटे कुछ सुधार आपके दिमाग में आ ही जाते हैं।' होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है। इस पर रहाणे ने कहा कि यहां की बाउंड्री छोटी है तो बड़ा स्कोर बन सकता है। हालांकि हम ऑस्ट्रेलिया को हलके में नहीं ले रहे हैं और हमारा पूरा ध्यान जीत पर लगा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें