फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशांत शर्मा ने कहा, 100 टेस्ट खेलने के बारे में सोचने से ध्यान भटक सकता है

Tue, 03 Sep 2019 05:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इशांत शर्मा - फोटो : social media
भारतीय टीम में शामिल सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा एलीट ‘100 टेस्ट क्लब’ में शामिल होने से सिर्फ आठ टेस्ट दूर हैं, लेकिन वह इस उपलब्धि के बारे में सोचकर अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहते। मौजूदा टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी इशांत ने अपने 31वें जन्मदिन के मौके पर कहा कि एकाग्रता खोने की जगह अपने काम पर ध्यान देना अधिक बेहतर है।
विज्ञापन

2 of 4
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन के खेल की शुरुआत से पहले तक इशांत के नाम 92 टेस्ट में 277 विकेट दर्ज थे। वह भारतीय तेज गेंदबाजों की सूची में कपिल देव (434 विकेट) और जहीर खान (311 विकेट) के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

3 of 4
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया के बाहर सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की सूची में कपिल देव को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंचे इशांत ने मेजबान प्रसारणकर्ता सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से कहा कि मुझे याद है कि कुछ साल पहले जहीर मुझे 100 टेस्ट के बारे में कुछ कह रहा था, लेकिन वह भी इस उपलब्धि को पूरा नहीं कर पाया (92 टेस्ट)। मेरे कहने का मतलब है कि अगर मैं चार-पांच साल और खेलता हूं तो हां, मैं इसे पूरा कर सकता हूं, लेकिन मैं इसके बारे में सोचना नहीं चाहता। ओवरऑल देखे तो एशिया के बाहर सबसे अधिक विकेट चटकाने के मामले में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले 200 विकेट के साथ टॉप पर हैं।
विज्ञापन

4 of 4
विहारी-इशांत - फोटो : social Media
इशांत ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर आप काफी आगे के बारे में सोचने लगते हो तो भ्रमित हो जाते हो इसलिए बेहतर है कि एक बार में एक टेस्ट के बारे में सोचो। इशांत इतने कम समय में जसप्रीत बुमराह के घातक गेंदबाज बन जाने से भी खुश हैं उन्होंने कहा, ‘बुमराह शानदार है। हमारे लय में आने से पहले ही वह पांच या छह विकेट हासिल कर रहा है। मैंने उसे मजाक में कहा कि इंतजार करो, हमें लय में तो आने दो।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें