फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो रूट का शिकार कर उपलब्धियों के शिखर पर इशांत, फिरंगियों के खिलाफ जड़ा विकेटों का पचासा

Thu, 30 Aug 2018 04:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इशांत शर्मा
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में मैच में इशांत शर्मा ने एक बेहद नायाब रिकॉर्ड अपने नाम किया। इशांत ने पहले दिन अपने दूसरे ही ओवर में इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट को महज चार रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : BCCI
इंग्लिश टीम के कप्तान का शिकार करते ही इशांत टेस्ट क्रिकेट में में इंग्लैंड के खिलाफ 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसी के साथ इशांत ने अपने टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट भी पूरे किए।
विज्ञापन

3 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : getty
बता दें कि इशांत शर्मा के टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। इशांत शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 372 खिलाड़ियों का शिकार किया है। इसके अलावा वह आईपीएल में भी 58 विकेट चटका चुके हैं।

4 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग इशांत के सबसे पसंदीदा शिकार रहे हैं। हालांकि इशांत ने इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एंड्र्यू स्ट्रॉस को सबसे ज्यादा 9 बार आउट किया है। वहीं पोंटिंग और क्लार्क को वह 7-7 बार आउट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इशांत शर्मा और विराट कोहली - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलियाई दौरे (2011-12) पर इशांत ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। इस दौरे पर मेलबर्न में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में इशांत ने 152.2 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से गेंद डाली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें