फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Isha Negi Photos: ब्वॉयफ्रेंड ऋषभ पंत को चीयर करने पहुंचीं ईशा नेगी, उनकी खूबसूरती देख फैन्स हुए हैरान, देखें

Fri, 29 Apr 2022 03:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इसी साल पंत ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ईशा को बर्थडे विश किया था। इस पर रिएक्ट करते हुए ईशा ने पंत को आई लव यू भी कहा था। पंत और ईशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
ईशा नेगी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का 41वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच को देखने के लिए ऋषभ पंत के गर्लफ्रेंड ईशा नेगी भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। वह पंत के लिए लेडी लक साबित हुईं और दिल्ली की टीम ने आसानी से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

2 of 7
पंत और ईशा नेगी - फोटो : IPL/BCCI
इसी साल पंत ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ईशा को बर्थडे विश किया था। इस पर रिएक्ट करते हुए ईशा ने पंत को आई लव यू भी कहा था। पंत और ईशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पंत ने लगभग दो साल पहले ईशा के साथ छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशन में होने की खबरें चल रही हैं। अब तक दोनों में से किसी ने खुलकर इस बारे में बात नहीं की है।

विज्ञापन

3 of 7
साक्षी से बात करतीं ईशा नेगी - फोटो : IPL/BCCI
ईशा नेगी स्टैंड में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत के साथ बैठी नजर आईं। वह दिल्ली टीम की सफलता पर चीयर करती दिखीं। 

4 of 7
साक्षी और ईशा नेगी - फोटो : IPL/BCCI
मैच शुरू होने के वक्त भी टीवी स्क्रीन पर ईशा और साक्षी को दिखाया गया। बीच में कई बार जब कैमरा उन तक पहुंचा तो दोनों एक-दूसरे से बातें करती भी दिखीं। उनका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यूजर्स ने ईशा को भाभी तक कह दिया।
विज्ञापन

5 of 7
ईशा नेगी - फोटो : IPL/BCCI
अपने ग्लैमरस अंदाज से बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों और मॉडल्स को मात देने वाली ईशा नेगी उत्तराखंड की रहने वाली हैं। वह पेशे से इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं। 

विज्ञापन

6 of 7
ईशा नेगी - फोटो : IPL/BCCI
2019 वर्ल्ड कप से ठीक पहले जनवरी में ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर ईशा की तस्वीर शेयर की थी। तब उन्होंने लिखा था- मैं बस तुम्हें खुश रखना चाहता हूं, क्योंकि तुम्हारी वजह से मैं बहुत खुश हूं। यहीं से दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईशा नेगी - फोटो : IPL/BCCI
ऋषभ पंत की पोस्ट पर जब ईशा ने जवाब दिया था- माई मैन, माई सोलमेट, माई बेस्टफ्रेंड, द लव ऑफ माई लाईफ ऋषभ पंत। इसके बाद तो यह खबर पुख्ता हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें