शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई कोहली और रोहित दोनों का भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मान करता है, लेकिन किसी खिलाड़ी के किसी प्रारूप से हटने के फैसले को प्रभावित नहीं करता।
भारतीय टीम की लॉर्ड्स में हार के बाद एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली चर्चा में आ गए हैं। मदन लाल समेत कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने कोहली से संन्यास का फैसला वापस लेने को कहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित और विराट पर टेस्ट से संन्यास लेने को लेकर बोर्ड और टीम मैनेजमेंट की तरफ से दबाव बनाए जाने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, अब बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यह साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि टेस्ट से हटने का निर्णय पूरी तरह से रोहित और कोहली द्वारा लिया गया था और उन पर बोर्ड से कोई हस्तक्षेप या दबाव नहीं था।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित और विराट
- फोटो : ANI
इस साल की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से भारत की 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही उनके संन्यास को लेकर बातें शुरू हो गईं थीं। बीसीसीआई के हस्तक्षेप की बात भी सामने आई थी। यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि बीसीसीआई टेस्ट टीम में युवाओं को लाने के पक्ष में है और हो सकता है कि बोर्ड ने अपने दिग्गजों को संन्यास लेने के लिए कहा हो। शुक्ला ने हालांकि इन दावों का खंडन किया और कहा कि संन्यास का फैसला खिलाड़ियों का खुद का है।
विज्ञापन
3 of 5
विराट, द्रविड़ और रोहित
- फोटो : ANI
शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई कोहली और रोहित दोनों का भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मान करता है, लेकिन किसी खिलाड़ी के किसी प्रारूप से हटने के फैसले को प्रभावित नहीं करता। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बोर्ड को हमेशा सबसे लंबे प्रारूप में दो दिग्गजों की कमी खलेगी, लेकिन वनडे सेटअप में उनकी उपस्थिति का जश्न मनाना जारी रखा है।
4 of 5
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : PTI
शुक्ला ने कहा, 'मैं एक बार और सभी के लिए कुछ बातों को स्पष्ट कर देना चाहता हूं। हम सभी रोहित और विराट की अनुपस्थिति महसूस कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने खुद ही टेस्ट से संन्यास का फैसला किया। बीसीसीआई की नीति है कि वह किसी भी खिलाड़ी को कभी नहीं बताता कि कब और किस प्रारूप से संन्यास लेना है। यह खिलाड़ी पर है। यह उनका अपना निर्णय था। उन्होंने खुद ही रिटायरमेंट ले लिया। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। हम उन्हें महान बल्लेबाज मानते हैं। अच्छी बात यह है कि वे वनडे में उपलब्ध हैं।'
रोहित और विराट ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट से संन्यास की घोषणा की थी। एक हफ्ते के अंदर दोनों ने इंस्टाग्राम के जरिये इसका एलान किया था। कई रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई थी कि दोनों इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी भी कर रहे थे। दोनों का संन्यास चौंका देने वाला था। दोनों ने पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। कई रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई थी कि बीसीसीआई अधिकारियों ने उन्हें कम से कम एक और सीरीज में खेलने के लिए मनाने की कोशिश की थी। भारतीय टेस्ट टीम ने शुभमन गिल के नेतृत्व में एक नए युग में प्रवेश किया है। इस 25 वर्षीय बल्लेबाज को इंग्लैंड सीरीज से ठीक पहले बागडोर सौंपी गई थी। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से पीछे है।