केरॉन पोलार्ड
2010 के आईपीएल ऑक्शन में कोई खास बड़ी बोली नहीं लगी, लेकिन सबसे अधिक पैसा कमाने वाले खिलाड़ी बने वेस्टइंडीज टीम के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 3.42 करोड़ रुपये की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई इंडियंस का पोलार्ड पर पैसा लगाना सही साबित हुआ है। उन्होंने आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन किया है।