IPL 2018 में बुधवार को 24वां मुकाबला मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इस दौरान एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी ने साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे फिट क्रिकेटर कहा जाता है।
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल, आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर में एमएस धोनी की चीते सी फूर्ती का नमूना देखने को मिली। उस वक्त मेजबान टीम का स्कोर 2.1 ओवर के बाद महज 9 रन था। क्रीज पर अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक के साथ खुद कप्तान विराट कोहली मौजूद थे। सीएसके की ओर से यह ओवर गेंदबाज दीपर चहर लेकर आए थे। रन गति बढ़ाने की फिराक में डीकॉक चहर की एक शॉर्ट गेंद को बाउंड्री पार भेजना चाहते थे।
विज्ञापन
3 of 4
चहर की यह गेंद क्विंटन डीकॉक के बल्ले का ऊपरी किनारे लेती हुई हवा में काफी ऊंची चली गई। एक समय ऐसा लगा कि इस शॉट पर बैंगलोर को चार रन मिल जाएंगे लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। धोनी बिजली की रफ्तार से बाउंड्री लाइन तक दौड़कर पहुंच गए और उन्होंने दो रन बचा लिए। विकेटकीपिंग पैड पहने होने के बावजूद धोनी की इस दौड़ की जमकर तारीफ की जा रही है।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब धोनी ने अपनी तेज रनिंग से कोई कमाल किया हो। इसके पहले 2016 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी ने बांग्लादेश को हरा दिया था। तेजी से दौड़ते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाज मुस्तफिजुर रहमान को रन आउट कर दिया था।