आईपीएल 2016 का बिगुल बज चुका है। आइए, जानते हैं इसके टॉप 10 खिलाड़ी, जिन्होंने खूब दिखाई दबंगई।
विज्ञापन
सुरेश रैना को आईपीएल में पहली बार मिली है कप्तानी
2 of 11
गुजराल लायंस होम के कप्तान सुरेश रैना आईपीएल के टॉप 10 खिलाड़ियो में शामिल हैं। पिछले सभी संस्करणों में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके रैना के बल्ले से हर सीजन में जमकर रन निकले। इनकी बल्लेबाजी प्रभावशाली रही। रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इन्होंने कुल 132 मैचों में एक नाबाद शतक के साथ 3699 रन बनाए।
विज्ञापन
क्रिस गेल हैं आईपीएल में छक्कों के किंग
3 of 11
रॉयल चैंलेंजर्स बंगलुरू के आतिश बल्लेबाज क्रिस गेल इस रेटिंग में दूसरे पायदान पर हैं। गेल के नाम आईपीएल में सर्वाधिक 230 छक्कों का भी रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं गेल 66 गेंदों में 175 नाबाद रन बनाने का कारनामा भी कर चुके हैं। गेंदबाज इनके क्रीज पर आते ही खौफ खाते हैं।
हर तरह का शॉट खेलने में सक्षम हैं एबी डीविलियर्स
4 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के एक और बल्लेबाज एबी डीविलियर्स भी इस श्रेणी में आते हैं। हर गेंद पर हिट करने की क्षमता रखने वाले एबी दुनिया के सबसे आकर्षक क्रिकेटरों में से भी एक हैं। एबी दुनिया के ऐसे इकलौते बल्लेबाज हैं जो 360 डिग्री से शॉट लगा सकते हैं।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप के बाद अब आईपीएल में रंग जमाने को तैयार विराट कोहली
5 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के कप्तान विराट कोहली भी आईपीएल बेस्ट प्लेयर्स की लिस्ट में आते हैं। हालांकि इतने धुरंधरों के बावजूद यह टीम खिताब पाने में असफल रही है लेकिन अबकी बार टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस की इनसे आईपीएल खिताब जीतने की आस फिर जग गई है।
विज्ञापन
कोलकाता नाइटराइडर्स का तुरुप का इक्का हैं सुनील नरेन
6 of 11
कोलकाता नाइटराइडर्स के फिरकी उस्तादों में एक सुनील नरेन आईपीएल दिग्गजों की लिस्ट में हैं। हालांकि संदिग्ध बॉलिंग एक्शन का दंश भी इनके दामन में लग चुका है। अगर इस बार नरेन आईपीएल में खेलते हैं तो अपनी टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
हैदराबाद को अच्छी शुरुआत देने में एक्सपर्ट डेविड वॉर्नर
7 of 11
हैदराबाद सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने भी आईपीएल के सभी सीजन में अपने बल्ले से धूम मचाई है। ज्यादातर अपनी टीम को बेहतर शुरुआत देने में कामयाब रहे वॉर्नर पर इस बार फिर हैदराबाद फैंस की नजरें रहेंगी।
डेविड मिलर की कप्तानी में पंजाब की किस्मत पलटेगी?
8 of 11
किंग्स इलेवन पंजाब ने कप्तानी में इस बार अपने बेस्ट ऑलराउंडर डेविड मिलर पर दांव खेला है। हालांकि टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में सिलसिलेवार गिरा है लेकिन उम्मीद है कि जिस तरह मिलर ने आईपीएल के सभी संस्करणों में उम्दा प्रदर्शन किया आगे भी जारी रखेंगे।
रोहित शर्मा पर खिताब बचाने की चुनौती
9 of 11
मुंबई इंडियंस को खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा पर इस बार भी मुंबई फैंस खिताब की इच्छा रखेंगे। रोहित टीम को शानदार ओपनिंग देने में माहिर हैं, हालांकि इस बार अगर वह पार्थिव पटेल या उन्मुक्त चंद के साथ ओपनिंग में खुद के बजाय लिंडल सिमंस को दें तो मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए फायदा साबित हो सकते हैं।
किसी भी बल्लेबाज को आउट करने में सक्षम हैं लसित मलिंगा
10 of 11
आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज लसित मलिंगा के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट हैं। कुल 98 मैचों में मुंबई इंडियंस के मलिंगा 143 विकेट झटक चुके हैं।
आईपीएल की नई टीम पुणे सनराइजर्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए नई चुनौती है। 2008 से 2015 तक चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रहे धोनी ने 2010 और 2011 में दो बार खिताब जीता है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस टीम पर दो साल के लिए बैन लगा है।