फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Playoffs Race: लखनऊ की जीत के बाद प्लेऑफ के समीकरण में क्या बदलाव हुए? मुंबई की हार से CSK-RCB को फायदा

Wed, 17 May 2023 01:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL Playoffs Race: गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ही एकमात्र ऐसी टीम है जो प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। उसके 18 अंक हैं और कोई भी टीम उसे पीछे नहीं छोड़ सकती। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 8
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार (16 मई) को आईपीएल के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया। इस जीत के साथ लखनऊ ने अपने आप को प्लेऑफ के और ज्यादा नजदीक पहुंचा दिया है। गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ही एकमात्र ऐसी टीम है जो प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। उसके 18 अंक हैं और कोई भी टीम उसे पीछे नहीं छोड़ सकती। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद बाहर हो चुकी है। अब बाकी बचे तीन जगहों के लिए सात टीमें रेस में हैं और लीग राउंड के सात मैच ही बाकी हैं।

अंक तालिका (16-5-2023 तक)



आइए जानते हैं कि लखनऊ की जीत के बाद सात टीमों के लिए प्लेऑफ के क्या समीकरण हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स

2 of 8
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के खाते में 13 मैच में 15 अंक हैं। चेन्नई अगर अपने आखिरी लीग मैच में 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, हारने पर उसके 15 अंक ही रहेंगे। ऐसे में उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी क्योंकि चार टीमें 16 या उससे अधिक अंक हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन

लखनऊ सुपर जाएंट्स

3 of 8
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के भी 13 मैच में 15 अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट में अभी चेन्नई से पीछे है। उसे एक मैच 20 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलना है। अगर वह जीत लेती है तो उसके 17 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हालांकि, इसके बावजूद उसका दूसरा स्थान तय नहीं होगा। चेन्नई भी अगर अपने अंतिम मैच में जीतती है तो फिर दोनों टीमों के 17-17 अंक हो जाएंगे और फिर बेहतर नेट रनरेट वाली टीम दूसरे स्थान पर रहेगी। वहीं, लखनऊ अगर कोलकाता से हार जाती है तो फिर मुश्किलें बढ़ जाएंगी। चेन्नई, मुंबई, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के पास उसे पीछे छोड़ने का मौका होगा। ऐसे में लखनऊ के पास 15 अंक ही रहते हैं तो वह चाहेगी इन चार में दो से ज्यादा टीमें 16 अंक हासिल नहीं कर पाए।

मुंबई इंडियंस

4 of 8
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के 13 मैच में 14 अंक हैं। वह अगर अपने अंतिम लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा देती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। पंजाब और आरसीबी के पास भी 16 अंक हासिल करने का मौका होगा। इन परिस्थितियों में नेट रनरेट काफी अहम होगा। हां, अगर चेन्नई और लखनऊ अपने-अपने मैच हारते हैं तो मुंबई की राह जीत के बाद आसान हो जाएगी। फिर उसके चेन्नई और लखनऊ (15-15) से ज्यादा अंक हो जाएंगे। वहीं, मुंबई की टीम अगर हारती है तो उसके 14 अंक ही रहेंगे और फिर प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल होगा।
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

5 of 8
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी की टीम ने राजस्थान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। वह पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। उसका नेट रनरेट 0.166 है। फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली की टीम अगर अपने बाकी बचे दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस को हरा भी देती है तो प्लेऑफ में उसका स्थान पक्का नहीं होगा। उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। एक मैच हारने के बाद तो उसकी स्थिति और ज्यादा खराब हो जाएगी। इस बार 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

6 of 8
संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान ने 13 मैच खेल लिए हैं। उसके 12 अंक ही हैं। राजस्थान का नेट रनरेट 0.140 है। उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। अगर पंजाब के खिलाफ उसे जीत मिलती है तो 14 अंक हो जाएंगे। ऐसे में वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है, बर्शते अन्य टीमों के नतीजे उसके पक्ष में हों। पिछले साल की उपविजेता राजस्थान की टीम अब इस आईपीएल में भाग्य भरोसे है। अगर आरसीबी, लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब किंग्स अपने दोनों मैच हार जाए और सनराइजर्स की टीम गुजरात या मुंबई के खिलाफ कोई मैच हारे तो राजस्थान की टीम इस परस्थिति में 14 अंकों के साथ आगे बढ़ सकती है। ऐसे में चौथे स्थान के लिए राजस्थान और कोलकाता के बीच भिड़ंत होगी। फिर संजू सैमसन की टीम बेहतर नेट रनरेट के आधार पर आगे बढ़ सकती है।
विज्ञापन

पंजाब किंग्स

7 of 8
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के 12 मैचों में 12 अंक हैं। उसे दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। पंजाब उन छह टीमों में शामिल है जो 16 या उससे अधिक अंक हासिल कर सकती है। अगर वह दोनों मैचों में जीत लेती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। उसका नेट रनरेट काफी कम हैं। पंजाब को दोनों मैचों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी, नहीं तो दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। एक मैच हारने की स्थिति में उसके 14 अंक होंगे और फिर उसे कई टीमों के नतीजों पर नजर रखनी होगी।
विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स

8 of 8
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के 13 मैच में 12 अंक हैं और उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ एक मैच में खेलना है। अगर कोलकाता उस मैच को जीत लेती है तो 14 अंक हो जाएंगे। इस जीत के बावजूद वह प्लेऑफ में सीधे नहीं पहुंच सकता। सुपर जाएंट्स को हराने के बाद कोलकाता इस बात की दुआ करेगी कि तीन से ज्यादा टीमें 14 अंक को पार नहीं कर पाए। कोलकाता को फिर अन्य टीमों के नतीजों और नेट रनरेट पर निर्भर रहना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें