फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के लिए धोनी ने चली नई चाल, इस खिलाड़ी को पाने के लिए लगा देंगे जी जान

Fri, 19 Jan 2018 02:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में होने वाली आईपीएल नीलामी में फ्रैंचाइजी का लक्ष्य रविचंद्रन अश्विन को हासिल करने का रहेगा। बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने तीन खिलाड़ियों (एमएस धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा) को रिटेन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी
धोनी ने शुक्रवार को एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा, 'मैंने हमेशा कहा कि खिलाड़ियों को खरीदने का चयन करना मुश्किल फैसला होता है। अश्विन के साथ पहले भी हमने ऐसा ही किया था। हम उनके लिए नीलामी में बोली लगाएंगे। अश्विन स्थानीय खिलाड़ी हैं और हम चाहते हैं कि स्थानीय खिलाड़ी भी चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हो।'
विज्ञापन

3 of 5
रविचंद्रन अश्विन
पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा, 'हमारे पास दो राइट टू मैच कार्ड्स शेष हैं, लेकिन हमने पहले ही तीन कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मुझे नहीं लगता कि हम इसका उपयोग करेंगे। हम अश्विन को नीलामी में खरीदेंगे। अभी यह कहना मुश्किल है कि हम किस-किस खिलाड़ी को खरीदेंगे। अश्विन हमारी प्राथमिकता होंगे। मगर हमें इंतजार करना होगा। हम उन्हें हासिल करने की कोशिश करेंगे।'

4 of 5
एमएस धोनी
धोनी ने इस पर भी ध्यान दिलाया कि नीलामी में वह भावनाओं से ऊपर उठकर खिलाड़ियों का चयन करेंगे। उन्होंने कहा, 'हमने तीन रिटेंशन किए हैं। एक विकेटकीपर, दो बल्लेबाज। दो बल्लेबाज, जो गेंदबाजी कर सकते हैं। अभी के लिए यह कहना गलत होगा कि हम किस खिलाड़ी को खरीदेंगे। यह सब परिस्थिति पर निर्भर करेगा। हम जब नीलामी के समय टेबल पर बैठेंगे तो अपनी भावनाओं को भी काबू में रखने की कोशिश करेंगे।' माही ने फैंस के समर्थन और फ्रैंचाइजी के प्रबंधन का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने हमेशा टीम का हौसला बढ़ाए रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी
धोनी ने कहा, 'चेन्नई सुपरकिंग्स की वापसी का उत्साह दर्शकों के बीच भरपूर है। यहां के फैंस ने मुझे अपना मानकर स्वीकार कर लिया है। मैं बहुत खुश हूं कि सीएसके के फैंस मुझसे इतना प्यार करते हैं। यह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगे।' एमएसडी ने कहा कि सीएसके का ध्यान हमेशा से क्रिकेट पर रहा है और उसे यह भरोसा करना होगा कि खिलाड़ी मिले मौके का भरपूर फायदा उठा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें